फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh BJP State President Arun Sood Press Conference

लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने की पहली प्रेस कांफ्रेंस, बोले....

Thu, 04 Jun 2020 01:38 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Jun 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh BJP State President Arun Sood Press Conference
अरुण सूद प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने वीरवार को पहली प्रेस कांफ्रेंस संबोधित की, जिसमें उन्होंने पार्टी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कोरोना संकट के दौर में पार्टी द्वारा किए गए राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से लोगों को पर्याप्त खाना और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया गया। अभी इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं और हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी।
विज्ञापन


अरुण सूद ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब देश अच्छी स्थिति में नहीं था। लेकिन आज भारत विश्व गुरु बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रयासों से देश की छवि को बदला। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाने के बारे कोई सोच नहीं सकता था, लेकिन भाजपा सरकार ने यह कर दिखाया। पीएम ने शांति व्यवस्था को बनाए रखते हुए धारा को हटा दिया। अभी भी वहां माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने मुस्लिम बहनों को तोहफा देते हुए तीन तलाक खत्म किया। राम मंदिर का निर्माण शुरु हो गया है। सिटिजन एमेंडमेंट बिल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed