फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh bjp, foundation day, ambedkar jayanti, bjp foundation day, chandigarh

चंडीगढ़ भाजपा का फाउंडेशन डे 6 अप्रैल को, धूमधाम से जश्न होगा

Tue, 22 Mar 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh bjp, foundation day, ambedkar jayanti, bjp foundation day, chandigarh
पार्टी मीटिंग में मौजूद चंडीगढ़ बीजेपी के सदस्य - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ भाजपा आगामी दिनों में पार्टी का स्थापना दिवस और बाबा भीम राव अंबेडकर की 125वी जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का आयोजन तीन अप्रैल को सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक के दौरान व्यक्त की। बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर हुए विभिन्न विषयों को विस्तृत रूप से बतायाभ्‍।
विज्ञापन


और कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि अब सभी प्रदेशों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद सात दिनों के भीतर बैठक का आयोजन और 21 दिनों के भीतर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर की कार्यकारिणी का आयोजन करना होगा। ताकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों को तुरंत कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर पार्टी ध्वज फहराया जाए और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एक पुस्तक भी छापा जाएगा। बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों केरोसिन मुक्त, मुद्रा बैंक, जन धन योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, हाउसिंग बोर्ड इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed