फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh becomes hot seat, Haryana Chief Minister Saini will campaign in elections

Chandigarh News: चंडीगढ़ बना हॉट सीट, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी करेंगे चुनाव प्रचार

Mon, 08 Apr 2024 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh becomes hot seat, Haryana Chief Minister Saini will campaign in elections
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सीट इस बार हॉट सीट बनने जा रही है। भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी चुनाव में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वह प्रचार के लिए शहर के कई दौरे भी करेंगे। उनके अलावा भी पंजाब, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता चंडीगढ़ पहुचेंगे।रविवार को चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में मुलाकात की। जेपी मल्होत्रा ने बताया है कि मुख्यमंत्री सैनी ने आश्वस्त किया है कि चंडीगढ़ लोकसभा के चुनाव में जब भी आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध रहेंगे और प्रचार प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब आधा घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और उन्होंने चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। मल्होत्रा के अनुसार चंडीगढ़ भाजपा का सभी बूथों पर जन संपर्क अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह का वातावरण है क्योंकि राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के अलावा रेल सेवा, हवाई सेवा और अन्य क्षेत्रों में जो विकास कार्य हुए हैं, उनकी सराहना की जा रही है। हुकम चंद और अमित जिंदल ने बताया कि यह लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कई बड़ी हस्तियां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed