फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh became the best smart city in the Union Territories of India

अच्छी खबर: केंद्र शासित प्रदेश में चंडीगढ़ बना सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी, विरासत संजोने में भी अव्वल

Fri, 25 Jun 2021 05:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 05:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्मार्ट सिटी योजना, कायाकल्प व शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी की।

विज्ञापन
Chandigarh became the best smart city in the Union Territories of India
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल के लोगों के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ को शहरी विकास मंत्रालय ने देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी 2020 का पुरस्कार दिया है। वहीं शहर की विरासत कैपिटल कांप्लेक्स को संजोने के लिए भी देश में प्रथम स्थान दिया गया है। साथ ही अमृत योजना में भी शहर देश में पहले स्थान पर है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने स्मार्ट सिटी योजना, कायाकल्प व शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। इसके बाद वर्ष 2020 में देश के विभिन्न शहरों में चलाई गई योजनाओं के आधार पर पुरस्कार दिए गए। स्मार्ट सिटी में सभी केंद्र शासित प्रदेश में चंडीगढ़ को प्रथम स्थान दिया गया। वहीं शहर की विरासत संजोने में इंदौर व चंडीगढ़ को समान रूप से प्रथम स्थान और ग्वालियर को तृतीय स्थान दिया गया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ को कैपिटल कांप्लेक्स के लिए चुना गया है। अमृत योजना में केंद्र शासित प्रदेश की सूची में चंडीगढ़ नंबर एक रहा है। वहीं, सभी शहरों को देखा जाए तो चंडीगढ़ का दूसरा स्थान रहा है। पहले स्थान पर उड़ीसा रहा है। स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि शहरों की विरासत व खासियत के लिए चंडीगढ़ से सेक्टर 16-17 को जोड़ने वाले सबवे, कैपिटल कांप्लेक्स और पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना को भेजा गया था, जिसमें कैपिटल कांप्लेक्स को चुना गया है। बैठक में स्मार्ट सिटी के एडिशनल सीईओ अनिल गर्ग, चीफ इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह, जीएम एनपी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में ही शुरू हुए ज्यादातर प्रोजेक्ट, 20 योजना अधर में
चंडीगढ़ को वर्ष 2016 में स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया था लेकिन 2019 तक केवल एक बिल्डिंग ही थी। इसके बाद सभी प्रोजेक्ट में तेजी आई। इस समय चंडीगढ़ ने 5 योजनाओं को पूरा कर लिया है। 20 अधर में हैं, शेष का टेंडर, डीपीआर व आरएफपी बनाने की तैयारी है। वहीं निगम व प्रशासन की मदद से भी 23 योजनाएं पूरी कर ली हैं। 19 अधर में हैं। कुल 1051.75 करोड़ से 50 योजनाएं पूरी करनी हैं। 


रैंकिंग में अभी हम 45वें नंबर पर, जल्द होंगे नंबर वन: शर्मा 
स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा का कहना है कि रैंकिंग में अभी हम देशभर में 45वें स्थान पर हैं लेकिन 24 घंटे 7 दिन योजना का टेंडर होते ही पहले स्थान पर होंगे। कोरोना महामारी के कारण फिलहाल स्मार्ट सिटी के काम रुके हैं, इसलिए मंत्रालय ने भी रैंकिंग को अपडेट करने को समय सीमा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed