फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh baddi railway track project issue

चंडीगढ़- बद्दी रेल मार्ग पर संशय, हरियाणा ने नहीं दी जमीन

Sat, 06 Feb 2016 11:37 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
chandigarh baddi railway track project issue

चंडीगढ़-बद्दी रेल मार्ग की राह में बड़ी बाधा खड़ी हो गई है। हरियाणा सरकार ने इस ट्रैक के लिए जमीन नही दी है। इस रेल ट्रैक के लिए रेल मंत्रालय ने दो साल पहले ही स्वीकृति दे दी थी। लेकिन हरियाणा की ओर से जमीन नहीं मिल पाने कारण योजना अधर में लटकी हुई है।

विज्ञापन


यह कहना है अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार का। डीआरएम के अनुसार चंडीगढ़-बद्दी रेल मार्ग के लिए हिमाचल और हरियाणा दोनों राज्यों को जमीन देनी थी। इसके लिए हिमाचल सरकार तैयार है। लेकिन हरियाणा की ओर अभी पेंच फंसा हुआ है। 10 फरवरी को रेलवे की हरियाणा के सीएम के सेक्रेट्री के साथ मीटिंग है। उसके बाद ही इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन पर फैसला हो पाएगा। 
विज्ञापन


डीआरएम के मुताबिक इस योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस रेलवे लाइन का काम करीब पांच साल में पूरा किया जाना है। इसके बाद रेलवे द्वारा चंडीगढ़ -जगाधरी रेल मार्ग बनाए जाने का विचार था। उसके लिए भी रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की ओर से क्यों फंसा है पेंच
चंडीगढ़-बद्दी रेल मार्ग में हरियाणा के किसानों की जमीन ने बाधा उत्पन्न कर दी है। क्योंकि  सूरजपुर से बद्दी के हरिपुर तक बनने वाली करीब 28 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के बीच किसानों की जमीन आ रही है। इसी वजह से मामला फंसा हुआ है।

योजना में शुरू से ही अड़चन
चंडीगढ़ से बद्दी रेलवे लाइन बिछाने की प्रक्रिया लगभग सुनिश्चित थी। पहले यह लाइन घनौली से बद्दी थी। लेकिन वन विभाग व वाइल्ड लाइफ विभाग की जमीन ने इस योजना को रोक दिए। अब इस योजना में हरियाणा के किसानों ने पेंच फंसा दिया है।  


रेलवे ट्रैक मैप में 50 फीसदी से अधिक हिस्सा हरियाणा का

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के ट्रैक मैप के अनुसार चंडीगढ़-बद्दी रेल मार्ग के जमीन का 50 फीसदी से अधिक हिस्सा हरियाणा राज्य का है। मैप के अनुसार यह रेलवे लाइन सूरजपुर से शुरू होकर हरियाणा के धमाला नजदीक एचएमटी कंपनी-लोहगढ़-खेड़ा-टांडा-जोलूवाल-कोना-मढांवाला व हिमाचल के कंटेनर डिपो बद्दी से होते हुए बद्दी के हरिपुर संडोली पहुंचनी थी।

डीआरएम दिनेश कुमार से सवाल जवाब
सवाल-चंडीगढ़ -बद्दी रेल मार्ग का काम कब से शुरू होगा
जवाब-रेलवे तैयार है, लेकिन जमीन विवाद की वजह से योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
सवाल-इस योजना के लिए जमीन किसको देनी है।
जवाब-हरियाणा और हिमाचल दो राज्यों को
सवाल-योजना के लिए जमीन क्यों नहीं मिल रही है, मामला कहा फंसा हुआ है  
जवाब-हिमाचल तो तैयार है, हरियाणा की ओर से जमीन विवाद को लेकर मामला फंसा हुआ है
सवाल-इस योजना पर कोई रेलवे की ओर से प्रयास
जवाब-दस फरवरी को चंडीगढ़-बद्दी रेल मार्ग योजना पर मीटिंग होनी है। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed