{"_id":"63f84cbf819f36471e0264c5","slug":"chandigarh-automated-single-entry-exit-gates-will-be-installed-at-87-parking-lots-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में 87 पार्किंग स्थलों पर लगेंगे स्वचालित एकल प्रवेश-निकास द्वार, फास्टैग से कटेंगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में 87 पार्किंग स्थलों पर लगेंगे स्वचालित एकल प्रवेश-निकास द्वार, फास्टैग से कटेंगे पैसे
Fri, 24 Feb 2023 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:20 PM IST
सार
सुरक्षा के लिहाज से वाहनों के नंबरों को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगे होंगे। वाहनों का डेटा प्राप्त करने और सेवाओं की निगरानी के लिए पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम को चंडीगढ़ के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ sector 17 की पार्किंग
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में जल्द ही स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा। इसको लेकर नगर निगम की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने अधिकारियों के साथ पार्किंग व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम ने फास्ट टैग वाली पार्किंग सिस्टम के तकनीकी समाधान के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें लोग फास्टैग, यूपीआई, कैश आदि विभिन्न तरीकों से अपनी पार्किंग फीस का भुगतान कर सकेंगे। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि 87 पार्किंग स्थलों में ऑटोमेटिक सिंगल एंट्री, एग्जिट, फास्टैग, तय पार्किंग स्लॉट, मोबाइल एप्लिकेशन, दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग जगह, पार्किंग स्टे्टस और सेंट्रल कंट्रोल सेंटर आदि स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम की विशेषताएं होंगी। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए शिकायत केंद्र, फास्ट टैग आधारित मासिक पास और ऑनलाइन रिचार्ज आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बैठक में निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने कहा कि स्मार्ट पार्किंग सिस्टम में पेड पार्किंग क्षेत्रों में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, लोगों के लिए मोबाइल ऐप, पार्किंग प्रबंधन, डिजिटल भुगतान मोड और डेटा एनालिटिक्स शामिल होंगे।
चार माह में काम पूरा करने का आदेश
सुरक्षा के लिहाज से वाहनों के नंबरों को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगे होंगे। वाहनों का डेटा प्राप्त करने और सेवाओं की निगरानी के लिए पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम को चंडीगढ़ के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा। सलाहकार ने निर्देश दिया कि परियोजना को तय समय के अंदर पूरा करने के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और 25 प्रतिशत पार्किंग स्थलों का कार्य अलॉटमेंट के 30 दिन व बाकी के स्थलों का काम 4 माह के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।