{"_id":"cf834fb064d7679bd98aaec1d0bd3101","slug":"chandigarh-artist-hariyanvi-movie-dr-urmila-kaushik","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की इस अभिनेत्री ने कबूला 'बन्नो' का चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की इस अभिनेत्री ने कबूला 'बन्नो' का चैलेंज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री डॉ. उर्मिला कौशिक सखी अब बन्नों में दिखाई देंगी। बन्नों हरियाणवी और राजस्थानी मिश्रित फिल्म है, जिसको बना रहें हैं जयपुर के प्रेम सैनी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-37 की रहने वाली उर्मिला कौशिक अहम भूमिका में हैं। उर्मिला कौशिक एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं जो कि अनाथ बच्ची को तमाम चैलेंज का सामना करके पालती हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित अपने घर में अमर उजाला से बातचीत में उर्मिला ने बताया कि उन्होंने अभी तीन नई फिल्मों साइन की हैं। इसमें देसी छोरे, बन्नों और तेरे बिन बेचैन साइन की हैं।
विज्ञापन
इन तीनों फिल्मों में उनके कैरेक्टर अलग हैं। देसी छोरे में कालेज की प्रोफेसर की भूमिका निभा रही हैं तो वहीं तेरे बिन बेचैन में शांति बुआ का कैरेक्टर निभा रहीं हैं। यह एक कामेडी कैरेक्टर है।
उर्मिला सिर्फ एक्टर ही नहीं एक लेखिका और उपन्यासकार के साथ कहानीकार भी हैं। उन्होंने कहा कि उनको एक्टिंग का शौक बचपन से था। स्कूल और कालेज में एक्टिंग की।
उन्होंने कहा कि चंद्रावल-2 के लिए आडीशन था। यह आडीशन इंद्रधनुष आडीटोरियम में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा जानकारी मिली तो वह आडीशन देने चली गई। चयन भी हो गया। फिल्म में चौधराइन की भूमिका मिली, जिसको निभाया तो लोगों ने पसंद किया।
बजट कम है हरियाणवी फिल्मों का
हरियाणा में आर्टिस्ट को ज्यादा लाभ नहीं होता है। अन्य रीजनल फिल्म को देखें हरियाणा की फिल्मों में बजट भी ज्यादा नहीं होता। अस्सी लाख से लेकर नब्बे लाख तक में पूरी फिल्म हो जाती है।
आर्टिस्टों को भी ज्यादा लाभ नहीं होता। डॉ. उर्मिला कौशिक सखी ने कहा कि हरियाणवी फिल्मों का बजट डांवाडोल है। इतने अच्छे कलाकार होने के बावजूद उनको मेहनताना ज्यादा नहीं मिलता है।