फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Arshdeep singh and shubhman gill selected in T 20 world cup team

Chandigarh: टी-20 वर्ल्ड कप में दिखेगा सिटी ब्यूटीफुल के अर्शदीप की गेंदबाजी और शुभमन गिल के बल्ले का दम

Wed, 01 May 2024 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 01:42 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने पर दोनों खिलाड़ियों के परिवार वालों में खुशी का का माहौल है। मौजूदा समय में गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, शुभमन गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी कर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Arshdeep singh and shubhman gill selected in T 20 world cup team
शुभमन गिल - फोटो : फाइल

विस्तार

बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इसके अलावा चार रिजर्व खिलाड़ियों को भी रखा है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय टीम में मोहाली के शुभमन गिल और खरड़ के अर्शदीप सिंह का चयन किया गया है। अर्शदीप सिंह टीम के 12 सदस्य में शामिल हैं। शुभमन गिल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन


अर्शदीप सिंह ने अपने क्रिकेट कॅरिअर की शुरुआत चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस स्कूल क्रिकेट अकादमी से की। यहां के कोच जसवंत रॉय से ट्रेनिंग लेते हुए उन्होंने आज भारतीय टीम में जगह बनाई। खरड़ से अर्शदीप सिंह रोजाना साइकिल पर अकादमी में ट्रेनिंग के लिए सुबह और शाम आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने फोन करके सूचना दी 
अर्शदीप सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ी की मां बलजीत कौर ने बताया कि वह मंगलवार को अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आई थीं। दोपहर 3:30 बजे के बाद बेटे अर्शदीप का फोन आया और उसने सूचना दी की मेरा चयन टी-20 वर्ल्ड कप टीम के लिए हो गया है। परिवार के लिए यह फोन बड़ी खुशी देने वाला रहा। बलजीत कौर ने कहा कि ये बेटे की निरंतर मेहनत का फल है। वहीं, शुभमन गिल के पिता ने भी बेटे के टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होने पर खुशी जताई। पिता लखविंदर मौजूदा समय में अधिकतर समय अपने बेटे के साथ आईपीएल में साथ रहते हैं।

नौ मैचों में 12 विकेट चटका चुके अर्शदीप
अर्शदीप सिंह आईपीएल-2024 में मौजूदा समय में पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज के तौर पर अब तक खेले गए नौ मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं।अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीमों के बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल आईपीएल-2024 में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए अभी तक 10 मैचों में 35.56 की एवरेज से 320 रन बना चुके हैं।


भारतीय टीम इस प्रकार है :
टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व : शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed