फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh and Punjab players named Monday, won five medals

चंडीगढ़ और पंजाब के खिलाड़ियों के नाम रहा सोमवार का दिन, जीते पांच पदक

Tue, 11 Oct 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh and Punjab players named Monday, won five medals
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेलों में सोमवार का दिन चंडीगढ़ और पंजाब के खिलाड़ियों के नाम रहा। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में पांच पदक अपने नाम किए। एकल वर्ग में अमनदीप द्राल को रजत और टीम इवेंट में अमनदीप द्राल और मन्नत बराड़ को कांस्य पदक मिला। वहीं, सुनील ने 15 साल के बाद जूडो में रजत और रोहित धीमान ने सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग में कांस्य पदक झटका। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है। सोमवार को गोल्फ के खेल के मुकाबले गोल्फ रिसोर्ट अहमदाबाद में हुए।
विज्ञापन

फाइनल में अमनदीप द्राल का मुकाबला कर्नाटका की खिलाड़ी अवणी से हुआ। मुकाबला आखिरी होल तक कड़ा चला। अंतिम क्षणों में अवणी ने एक बेेहतर शॉट के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अमनदीप द्राल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं टीम इवेंट में अमनदीप द्राल ने युवा गोल्फर मन्नत बराड़ के साथ मिलकर टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन

बॉक्स
चंडीगढ़ और पंजाब के गोल्फ एसोसिएशन ने दी बधाई
चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन और पंजाब गोल्फ एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है। कहा गया कि एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। अमनदीप द्राल एक प्रोफेशनल महिला गोल्फर हैं और वह फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली हैं। वहीं होशियारपुर की रहने वाली मन्नत बराड़ एक अमेच्योर गोल्फर हैं। इन दोनों गोल्फर्स ने चंडीगढ़ गोल्फ रेंज से ही अपने गोल्फ कॅरिअर की शुरुआत की थीं और अब भी इसी रेंज पर अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शहर के रहने वाले रोहित धीमान ने राष्ट्रीय खेलों में सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता है। रोहित वर्ष 2018 में जर्काता में एशियन गेम्स, 2019 में चीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप, 2018 में कोरिया में कोरिया कप में हिस्सा ले चुके हैं। राष्ट्रीय खेलों के बाद रोहित 2023 में चीन में होने वाली एशियन गेम्स की तैयारियों में जुट जाएंगे।

बॉक्स
सुनील ने 15 साल बाद जूडो में दिखाया रजत
शहर के रहने वाले कुक के बेटे सुनील ने राष्ट्रीय खेलों में 15 साल के बाद जूडो के खेल में रजत पदक दिलाया। वह फाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी यश से गोल्डन स्कोर प्वाइंट से हार गए। यश के सिल्वर मेडल जीतने पर शहर के जूडो खिलाड़ियों में काफी जोश है। मेडल सेरेमनी में इस खिलाड़ी के कोच विवेक ठाकुर के साथ चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन और चंडीगढ़ अमेच्योर जूडो एसोसिएशन के सचिव एनएस ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने सुनील को बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed