{"_id":"58a745ad4f1c1b941ad84f21","slug":"chandigarh-akansh-murder-case-investigation-of-chandigarh-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकांक्ष मर्डर: कार चढ़ाने के बाद सात घंटे मोहाली में सोए रहे दोनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकांक्ष मर्डर: कार चढ़ाने के बाद सात घंटे मोहाली में सोए रहे दोनों आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन को बीएमडब्ल्यू कार से कुचलने के बाद दोनों आरोपी बलराज सिंह रंधावा और हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद मोहाली में अपने दोस्त के घर जाकर सो गए थेे। जानकारी के मुताबिक दोनों करीब सात घंटे तक दोस्त के घर सोते रहे।
सूत्रों के मुताबिक सात घंटे आराम करने के बाद बलराज सिंह रंधावा अपनी बीएमडब्ल्यू गाड़ी लेकर अपने घर आ गया था। जबकि हरमहताब का मोहाली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर गोवा के लिए रवाना हो गया। उसका पहले से ही दोस्तों के साथ गोवा जाने का कार्यक्रम ता। यह जानकारी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद ने पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को दी है।
नौ फरवरी को बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अकांक्ष सेन की हालत गंभीर होने की सूचना फरीद को उसके एक दोस्त ने दी। इसके बाद वह बंगलूरू में ही रुक गया। जबकि उसके चार दोस्त गोवा चले गए थे।

Trending Videos
दूसरे आरोपी बलराज व बीएमडब्ल्यू के बारे में फरीद से नहीं उगलावा पाई पुलिस
10 फरवरी की शाम को जब अकांक्ष की मौत पीजीआई में होने की सूचना फरीद को भी मिल गई। जिसके बाद वह घबरा गया।
11 फरवरी को वह बंगलूरू के एक गेस्ट हाउस में छिपा रहा। इस दौरान उसने जमानत के लिए वकील से संपर्क किया।
12 फरवरी को उसने बंगलौर से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ी।
13 तारीख की रात को वह दिल्ली पहुंच गया। वहां पर वह एक फार्म हाउस पर रुका। उसी दिन उसका एक दोस्त दिल्ली आकर वकालतनामे पर उसके साइन करवाकर चंडीगढ़ आया।
14 और 15 फरवरी को वह दिल्ली में ही छिपा रहा। जांच टीम का कहना है कि दिल्ली का ठिकाना पुलिस को पता लगने के बाद फरीद गिरफ्तारी से बचने के लिए रात को हरिद्वार रवाना हो गया था।
16 फरवरी को पुलिस की टीम ने फरीद को सुबह पांच बजे हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया।
अभी तक बलराज व वारदात में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार का कुछ पता नहीं चला है। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही कार बरामद कर ली जाएगी ।
राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल