फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh airport passengers connected to 12 cities Dubai 18 hour flight operations

Chandigarh: आज से 12 शहरों और दुबई से जुड़ेंगे यात्री, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब 18 घंटे होगा उड़ानों का आवागमन

Fri, 07 Nov 2025 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रिपेयर वर्क का समय घटाया गया है और उड़ानों का समय बढ़ाया गया है। अब से हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, आबूधाबी, धर्मशाला, श्रीनगर, पुणे और दुबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Chandigarh airport passengers connected to 12 cities Dubai 18 hour flight operations
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से आज से उड़ान सेवाओं का दायरा और समय दोनों बढ़ा दिए गए हैं। अब एयरपोर्ट से देश के 12 शहरों और दुबई के लिए यात्री उड़ान भर सकेंगे। साथ ही हवाई अड्डा अब 18 घंटे तक संचालित रहेगा जबकि पहले यहां से केवल सात घंटे ही विमानों का संचालन होता था।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रिपेयर वर्क का समय घटाया गया है और उड़ानों का समय बढ़ाया गया है। अब से हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, आबूधाबी, धर्मशाला, श्रीनगर, पुणे और दुबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

रनवे रिपेयर वर्क लगभग पूरा, एयरपोर्ट हुआ तैयार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी दी कि रनवे रिपेयर का काम फेजवाइज किया जा रहा था ताकि उड़ानों पर असर न पड़े। सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि अब रिपेयर वर्क का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है, इसलिए एयरपोर्ट को 18 घंटे संचालन के लिए खोला जा रहा है। पहले फेज में 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक 7 घंटे जहाजों का संचालन किया गया था, अब दूसरे फेज में 7 से 18 नवंबर तक 18 घंटे विमानों का आवागमन रहेगा। सभी एयरलाइंस कंपनियों को नई समय-सारणी के अनुसार संचालन के आदेश दे दिए गए हैं और फ्लाइट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनवे-11 और 29 पर अपग्रेडेशन का कार्य जारी

एयरपोर्ट के रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडिफाइड इमल्शन का काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रनवे-11 पर इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-2 को अपग्रेड करने की योजना है, जिससे 750 मीटर की विजिबिलिटी में भी विमान सुरक्षित लैंडिंग कर सकेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, चंडीगढ़ का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एयरफोर्स और सिविल एविएशन दोनों के उपयोग में है इसलिए समय-समय पर तकनीकी रेनोवेशन और लाइटिंग सिस्टम अपग्रेडेशन जरूरी होता है।

यात्रियों के लिए राहत, एयरलाइंस के लिए राहतभरी उड़ानें

नए शेड्यूल से अब यात्रियों को उड़ान के लिए ज्यादा विकल्प और समय मिलेंगे। एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी अतिरिक्त स्लॉट खुलने से संचालन सुचारू रहेगा। पीक ट्रैवल सीज़न में यह कदम ट्रैफिक लोड को संभालने और यात्रियों की असुविधा कम करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed