{"_id":"56f4c3504f1c1be450f14d29","slug":"chandigarh-airport-news-international-flight-19-international-flight-cancelled-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु यात्रा के शौकीनों के लिए बुरी खबर, बंद रहेंगी 19 फ्लाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु यात्रा के शौकीनों के लिए बुरी खबर, बंद रहेंगी 19 फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल फ्लाइट के संचालन के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी कमर कस चुकी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विमानन कंपनियों को यह नोटिस जारी किया गया है कि पांच रविवार कोई भी विमानन कंपनी टिकट की बिक्री न करे। 10 अप्रैल से अगले पांच रविवार तक 19 फ्लाइटों का संचालन बंद रहेगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट केरनवे का 800 फीट का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की मीटिंग केबाद यह फैसला लिया गया है कि इस काम को पूरा करने केलिए 10 , 17, 24 अप्रैल , 1 और 8 मई को विमानों की उड़ान बंद रखी जाएगी। इस दौरान रनवे का काम पूरा किया जाएगा।
इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन न करने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को 10 दिन में फ्लाइट नहीं चलाने पर हलफनामा दायर करने को कहा गया है। हाईकोर्ट भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को फटकार लगाते हुए पूछ चुका है कि अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट क्यों नहीं चलाई गई है। इसके जवाब में अथॉरिटी ने कहा है कि काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर रहा हाई अलर्ट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की अफवाह की काल आने के बाद दिनभर बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया है। इस अभियान में सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस की टीमें शामिल थीं। वहीं एयरपोर्ट के एक किलोमीटर पहले ही पंजाब पुलिस की ओर से गाड़ियों की चेकिंग की गई।
कोट-------
अगले 10 अप्रैल से पांच रविवार तक 19 फ्लाइटों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, एयर एशिया, एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर को सूचना दे दी गई है कि वे इन पांचों रविवार के लिए टिकट की बिक्री न करें। इस दौरान अधूरे काम को पूरा किया जाएगा।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी