{"_id":"56ea389c4f1c1ba87c8b459f","slug":"chandigarh-airport-international-airport-shaheed-bhagat-singh-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ऐलान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ऐलान जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा। शहीदी दिवस से पहले इस संबंध में एलान कर दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने उन्हें बताया कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस से पहले इस संबंध में एलान कर दिया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि जलियांवाला बाग का विकास और फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर लाइट एंड साउंड शो भी जल्द शुरू होगा। शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि शहीद भगत सिंह से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसे लेकर उन्होंने दोनों राज्यों केसीएम को पत्र भी लिखे थे। दोनों ने इस पर सहमति जताई थी कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर हो।
डॉ. महेश शर्मा ने उन्हें बताया कि दोनों सीएम ने केंद्र सरकार के समक्ष भी इस पर सहमति जताई है। जल्द ही इस संबंधी औपचारिक एलान कर दिया जाएगा। कमल शर्मा ने कहा कि जलियांवाला बाग में लाइट एंड साउंड शो कुछ समय से बंद है, उसे दोबारा शुरू किया जाएगा। हुसैनीवाला में भी यह शो शुरू किया जाएगा।