{"_id":"3877fd9e8553faedca4431f5a0af2a37","slug":"chandigarh-airport-closing-on-first-third-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे की फ्लाइट बुक कराने से पहले खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे की फ्लाइट बुक कराने से पहले खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 May 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के रनवे की मेंटीनेंस को लेकर जुलाई तक एयरपोर्ट पहले और तीसरे संडे को बंद रहेगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा एयरपोर्ट के रनवे का मेंटीनेंस करने के लिए पहली मार्च तक का समय मांगा गया था और उसके बाद यह समय बढ़ाकर जुलाई तक कर दिया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के जानकार बताते हैं कि रनवे में नए इंस्ट्रूमेंट लगाए जाने हैं और उसको भी मेंटेन किया जाना है। इसकी वजह से एयरपोर्ट के रनवे को पहले और तीसरे संडे को एक बजे के बाद बंद कर दिया जा रहा है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यह अनिश्चित है कि अभी प्रक्रिया कब तक चलेगी।
विज्ञापन
आईएलएस भी बदलेंगे अब
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को बदलने की प्रक्रिया भी चल रही है। एक जानकार के अनुसार यहां कैट-2 आईएलएस को लगाया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट के रनवे को अप्रोच लाइट्स से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
संडे को आपरेट हुईं छह उड़ान
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रविवार को छह विमानों का आपरेशन ही हो सका। इसमें जेट एयरवेज के दो, स्पाइसजेट का एक, इंडिगो का एक, गो एयर का एक विमान आपरेट हुआ।
इसके अतिरिक्त कुल्लू के लिए रविवार को दो फ्लाइट्रस का आपरेशन हुआ। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि सिटी एयरपोर्ट संडे के लिए पहले ही यात्रियों को जानकारी दे दी जाती है इसलिए परेशानी नहीं होती।