{"_id":"33b06769e8c77306869b42ec9c3cc6d0","slug":"chandigarh-air-flights-are-unsecure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की हवाई उड़ानों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की हवाई उड़ानों पर खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 08 Aug 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर रोजाना आने जाने वाली फ्लाइट्स की सुरक्षा खतरे में है। इसकी मुख्य वजह कोई दुश्मन नहीं, बल्कि अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले पक्षी हैं।
विज्ञापन
यह मामला वीरवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी के साथ हुई एयरफोर्स अधिकारियों की मीटिंग में सामने आया। मीटिंग में प्रशासन के भी कई अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद डीसी ने अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
एयरफोर्स के अधिकारियों ने डीसी तेजिंदर पाल सिंह को बताया कि एयरफोर्स स्टेशन से लगते गांव कंबाली के नजदीक हड्डा रोड़ी और जीरकपुर व जगतपुरा में कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण वहां काफी संख्या में पक्षी आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पक्षी जहाजों की उड़ानों में बाधक बनते हैं। अत: ऐसे में वहां हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने वहां से फौरन गंदगी हटाने की कार्रवाई की जाए।
एयरफोर्स अधिकारियों ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक सौ मीटर की सीमा में किसी भी तरह के निर्माण पर पाबंदी है। इसके बावजूद गांव भबात में एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के साथ अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है। इसे भी तुरंत हटाने की मांग अधिकारियों ने डीसी से की।
साथ ही भबात ड्रेनेज की सफाई करवाने का मुद्दा भी एयरफोर्स अधिकारियों ने उठाया। इस पर डीसी ने एसडीएम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
एयरफोर्स अधिकारियों ने गांव कंडाला में एयरफोर्स स्टेशन की आठ कनाल सात मरले की निशानदेही की मांग भी की। मीटिंग में एयर कमांडर एसके इंदोरिया, एयर आफिसर कमांडिंग-12 विंग, एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ से ग्रुप कैप्टन एसके शर्मा समेत एयरफोर्स के कई सीनियर अधिकारी और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।