फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administrator vp singh badnore in cricket ground

क्रिकेट के मैदान में उतरे चंडीगढ़ प्रशासक बदनौर बोले- एक गेंद और फेंको भाई

Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administrator vp singh badnore in cricket ground
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
एक गेंद और फेंको यार..यह है चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। बाल फेंकी जाती है और सूट बूट पहन बैट हाथ में पकड़े बदनौर साहब बल्ला घुमा देते हैं। एकदम से पूर्व मेयर हरजिंदर कौर उछल पड़ती हैं। दरअसल बदनौर साहब का बल्ला गेंद को उसी ओर घुमा देता है जिस ओर पूर्व मेयर खड़ी हैं। यह है सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में गवर्नमेंट रिहैबिटेशन इंस्टीट्यूट फार इंटेलेक्चुअल डिसअबेलिटीज द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स मीट के उद्घाटन समारोह का सीन।
विज्ञापन


जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने क्रिकेट खेलकर किया। चंडीगढ़ के प्रशासक जैसे ही मैदान में उतरे तो उन्होंने पहली गेंद खेली, दूसरी छोड़ी फिर बोले, अरे भाई एक गेंद और फेंको। तीसरी गेंद और बदनौर साहब ने दिखा दिया अपनी पुरानी क्रिकेट स्किल का जलवा। हालांकि बदनौर साहब जब उद्घाटन के लिए मैदान की ओर बढ़े तो बोले, लाओ फुटबाल लाओ..लेकिन उनको शायद पता नहीं था कि अबकी बार उनका सामना होने वाला है गेंद से।
विज्ञापन


गवर्नमेंट रिहैबिटेशन इंस्टीट्यूट फार इंटेलेक्चुअल डिसअबेलिटीज द्वारा आयोजित इस मीट के दौरान स्कूली बच्चों ने यहां गिद्दा भंगड़ा पेश किया और उसके साथ ही गीत भी पेश किए गए। इस मौके पर चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल और गवर्नमेंट रिहैबिटेशन इंस्टीट्यूट फार इंटेलेक्चुअल डिसअबेलिटीज के अधिकारी भी मौजूद रहे। चंडीगढ़ के प्रशासक ने कहा कि ग्रिड द्वारा रिहैबिटेशन के लिए काफी काम किया गया है। इस मौके पर वीपी सिंह बदनौर ने एक बच्चे के साथ गुब्बारे आसमान में छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed