फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administrator Banwari Lal Purohit speaks on accusations of Mayor Kuldeep Kumar

Chandigarh: मेयर के आरोपों पर प्रशासक बनवारी लाल का जवाब, कहा-किसी ने फ्री पानी नहीं मांगा तो घोषणा क्यों

Thu, 14 Mar 2024 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 01:57 PM IST
सार

20 हजार लीटर मुफ्त पानी के मुद्दे पर चंडीगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। आप ने निगम में ये प्रस्ताव पास किया तो प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मंच से आप के साथ ही भाजपा को भी फटकार लगाई थी। इसके बाद मेयर कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया था कि जनहित में लिए गए फैसले प्रशासक को पसंद नहीं आते।  

विज्ञापन
Chandigarh Administrator Banwari Lal Purohit speaks on accusations of Mayor Kuldeep Kumar
चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को कहा कि मैंने मेयर कुलदीप कुमार का अपमान नहीं किया, उनके आरोप गलत हैं। फ्री पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी ने आज तक मुफ्त पानी नहीं मांगा, फिर नगर निगम को घोषणा की क्या आवश्यकता थी। मुझे आय के स्रोत समझाएं, मैं योजना को स्वीकृति दे दूंगा। 
विज्ञापन


यूटी सचिवालय में पत्रकारवार्ता में प्रशासक ने कहा कि निगम को यूटी 560 करोड़ की ग्रांट दे रहा है। अगर यह बंद हो जाए तो तनख्वाह देने के पैसे नहीं होंगे। प्रशासक ने कहा कि मैं कोई साधु नहीं जो कुछ भी सहता रहूं। चंडीगढ़ का प्रशासक होने के नाते वित्त नियंत्रक हूं, जनता का पैसा लुटने नहीं दूंगा। यह कोई घर की खेती नहीं, यहां सब काम प्रक्रिया से चलता है। मनीमाजरा के लिए 24 घंटे पानी की योजना पर निगम काम करें। हम इसमें मदद करेंगे।
विज्ञापन

20 हजार लीटर मुफ्त पानी के मुद्दे पर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आप के साथ ही भाजपा को भी फटकार लगाई थी। इसके बाद मेयर कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया था कि उन्हें पंजाब राजभवन में मंच पर अपमानित किया गया। जनहित में लिए गए इतने महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रशासक ने बिना देखे और बिना किसी चर्चा के खारिज कर दिया।

मेयर ने ये भी आरोप लगाया था कि सांसद किरण खेर ने उनकी नेम प्लेट हटा दी और खुद उनकी जगह पर बैठ गईं ताकि वह प्रशासक से बात न कर सकें। मेयर ने घोषणा की है कि जिस कार्यक्रम में प्रशासक और सांसद किरण खेर मौजूद होंगे, वह उसका बहिष्कार करेंगे। 

वहीं आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि उनके पास पूरा प्लान है कि चंडीगढ़ में 20 हजार लीटर पानी कैसे मुफ्त दिया जा सकता है। हालांकि जब प्लान बताने तो कहा गया तो वे कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। कहा कि पंजाब और दिल्ली में आप की सरकार ने इसे कर दिखाया है, यहां भी करेंगे लेकिन प्रशासक मौका ही नहीं देना चाहते। 15 साल के एग्रीमेंट के सवाल पर भी उनके पास ठोस जवाब नहीं था। लक्की ने कहा कि वह रास्ता ढूंढ रहे हैं लेकिन प्रशासक बैरिकेड लगा रहे हैं। ऐसा करके जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। भाजपा लोगों के बोझ को कम करने के बजाय सिर्फ बोझ डालने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed