फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration will release 27 crore fund to rescue loss-making CITCO

चंडीगढ़ प्रशासन का फैसलाः घाटे में चल रहे सिटको को उबारने की कवायद

Fri, 12 Mar 2021 08:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration will release 27 crore fund to rescue loss-making CITCO
चंडीगढ़। कोरोना वायरस की वजह से पर्यटन और होटल व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन में चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) के होटल भी कई महीने बंद रहे, जिससे सिटको घाटे में है। इस घाटे से उबारने के लिए प्रशासन सिटको को 27 करोड़ रुपये का फंड देगा। प्रशासन के विभिन्न विभागों ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना काल में हुए घाटे के चलते सिटको के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं है। ऐसे में सिटको ने प्रशासन से 27 करोड़ रुपये की ग्रांट-इन-एड की मांग की थी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सिटको के इस आग्रह को मान लिया गया है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही यह राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों के वेतन पर सिटको हर माह पांच करोड़ रुपये खर्च करता है। इसमें अलग-अलग यूनिट में तैनात स्थायी, अनुबंध और ठेके पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं। सिटको की खराब वित्तीय हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह पिछले कुछ वर्षों में 24 करोड़ रुपये अपनी एफडी से खर्च कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed