चंडीगढ़ में बत्ती गुल: प्रशासन की कर्मचारियों से वार्ता विफल, जारी रहेगी हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को हो रही भारी परेशानी के बावजूद हड़ताली कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं। बिजली कर्मचारी यूनियन और प्रशासन के बीच की बातचीत फेल हो गई है। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने निजीकरण को 10 मार्च तक रोकने का प्रस्ताव दिया था। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट का फैसला नहीं आता, तब तक निजीकरण न किया जाए लेकिन अधिकारी नहीं माने। इसलिए अब हड़ताल अगले दो दिन तक ऐसे ही जारी रहेगी।
बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने सलाहकार से कहा कि जनता को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय आने तक निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। अगर प्रशासन ऐसा करता है तो वो हड़ताल वापस लेने को तैयार हैं। सलाहकार ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं है। यह फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर लिया जाना है। इस पर यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासन केंद्र सरकार से बातचीत करके बताएं, उसके बाद ही यूनियन कोई फैसला लेगी।
यूनियन प्रतिनिधियों ने सलाहकार को कहा कि हमने बिजली बाधित नहीं की है। मौसम खराब होने के कारण कई इलाकों में बिजली बंद हुई है, इसलिए बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए आवश्यक सेवाओं को चालू करने में प्रशासन का सहयोग करने को तैयार हैं, बशर्ते कि कोई जिम्मेदार बिजली अधिकारी हमारे साथ रहे।
उन्होंने कहा कि हम जनता की बिजली बंद कर लोगों को परेशान करके निजीकरण के खिलाफ चल रहे संघर्ष को नहीं जीत सकते। कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद प्रशासन निजीकरण करने के कदमों को आगे क्यों बढ़ाया जा रहा है। बातचीत में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव नितिन यादव, वित्त सचिव विजय नामदेव जड़े, चीफ इंजीनियर सीबी ओझा के साथ यूनियन की ओर से इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा, यूटी पावरमैन यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान ध्यान सिंह, महासचिव गोपाल दत्त जोशी, सुखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह व फेडरेशन के प्रधान रघुबीर चंद शामिल रहे।
बिजली की शिकायतों के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर
- 7527053515
- 7527053516
- 7527053517
- 7527053518
- 7527053519
- 0172-4639999
- 0172-2740294
- 0172-2740411