फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration prepared short term plan to deal with jaam in Zirakpur

बड़ी राहत: जीरकपुर के जाम से राहत दिलाएगा चंडीगढ़, स्लिप रोड के आगे बनाया जाएगा सीधा रास्ता

Sat, 22 Oct 2022 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 11:32 AM IST
सार

प्रशासन की योजना के अनुसार एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से जीरकपुर की तरफ जाने वाली स्लिप रोड को चंडीगढ़ बॉर्डर से पहले मुख्य सड़क में मिलाने के बजाय उसे आगे सीधा जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh administration prepared short term plan to deal with jaam in Zirakpur
बहलाना से जीरकपुर की तरफ लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 9 महीने से जीरकपुर के जाम में रोजाना फंसने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है। चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए एक शॉर्ट टर्म प्लान तैयार किया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के आदेश के बाद इस पर इंजीनियरिंग विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन की योजना के अनुसार एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से जीरकपुर की तरफ जाने वाली स्लिप रोड को चंडीगढ़ बॉर्डर से पहले मुख्य सड़क में मिलाने के बजाय उसे आगे सीधा जोड़ दिया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्लिप रोड से मुख्य रास्ते पर उतरते समय भी जाम लगता है, इस जाम को खत्म करने के लिए ही यह योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि ये शॉर्ट टर्म प्लान है, ताकि लोगों को जाम से कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इस पर काम भी शुरू हो गया है। स्लिप रोड को सीधा जोड़ने के लिए रास्ते में कुछ छोटे-बड़े पेड़ हैं, उन्हें काटने की इजाजत मिल गई है ताकि सड़क को जीरकपुर के रास्ते से जोड़ा जा सके। इससे जो लोग स्लिप रोड पर होंगे, चंडीगढ़ बार्डर से पहले उन्हें मुख्य रोड पर उतरना नहीं पड़ेगा और वे सीधे स्लिप रोड से ही जीरकपुर पहुंच जाएंगे। ओझा ने बताया कि सलाहकार धर्मपाल के निर्देश पर उन्होंने पूरे रास्ते का खुद पैदल मुआयना किया है, जिसके बाद इस पर काम शुरू किया गया है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से थोड़ा आगे जाकर ही लग जाता है जाम
अंडरपास बनाने का काम फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। अंडरपास से करीब एक किलोमीटर पहले ही जाम लगना शुरू हो जाता है। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से थोड़ा आगे जाते ही जाम नजर आता है। दफ्तर आने-जाने के समय स्थिति बद से बदतर हो जाती है, क्योंकि चंडीगढ़ में काम करने वाले कई लोग जीरकपुर, डेराबस्सी व अन्य जगहों पर रहते हैं। लोगों को चंडीगढ़ के बॉर्डर से पटियाला रोड तक पहुंचने में भी काफी समय लग जाता है। कई बार जाम में फंसे आधा घंटा हो जाता है। फ्लाई ओवर के नीचे से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।


दिसंबर तक बनकर तैयार हो सकता है अंडरपास
अंडरपास का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। परियोजना को अगस्त में ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन कई कारणों की वजह से इसमें देरी हुई है। कई बार डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया है। अगस्त के बाद अक्तूबर और अब कहा जा रहा है दिसंबर तक इसका काम पूरा होगा। तब तक लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। नेशनल हाइवे होने की वजह से कई राज्यों के वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं, इसलिए हर समय दोनों तरफ जाम लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed