फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Order to Provide Record of Onion Sale Purchase

चंडीगढ़ः प्याज की जमाखोरी का शक, प्रशासन ने तलब किया व्यापारियों से खरीदने-बेचने का ब्यौरा

Wed, 11 Dec 2019 01:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Order to Provide Record of Onion Sale Purchase
फाइल फोटो
प्याज की जमाखोरी के शक में चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में जांच की गई। खाद्य और आपूर्ति विभाग ने मंडी के व्यापारियों से प्याज की खरीद और बिक्री का ब्यौरा तलब किया है। अधिकारी ने बताया कि अगर कहीं जमाखोरी पाई जाती है तो व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी। जमाखोरी की शिकायत पर मंगलवार सुबह 5.30 बजे खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों की निगरानी में ट्रकों से आए प्याज को उतारा गया। अधिकारियों ने व्यापारियों के स्टॉक की भी जांच की। शक होने पर सभी व्यापारियों से 1 से 11 दिसंबर तक प्याज खरीदने और बेचने की जानकारी मांगी गई है। विभाग ने सभी व्यापारियों को आदेश दिए हैं कि वे बुधवार तक सभी जानकारी मुहैया कराएं। स्टॉक लिमिट की यह जांच अगले पांच दिन तक ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन


उधर, बढ़ी कीमतों के बाद नो प्रॉफिट, नो लॉस पर प्याज बेचने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को सस्ते प्याज नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्याज की स्टॉक लिमिट तय होने के बाद ही यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। व्यापारियों से 1 से 11 दिसंबर तक का ब्यौरा मांगा गया है। ब्यौरा मिलने के बाद क्रॉस चेक किया जाएगा।
- अशोक कुमार, डीएफएसओ, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed