फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration is going to make its own app like Ola-Uber

Chandigarh News: 26 से चार दिन के लिए गोवा के स्टडी टूर पर जाएंगे पार्षद

Fri, 16 Jun 2023 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh administration is going to make its own app like Ola-Uber
चंडीगढ़। शहर के पार्षद 26 जून से चार दिन के लिए गोवा के स्टडी टूर पर जाएंगे। गोवा में राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (नीरी) के सुझाव पर कचरा निस्तारण प्लांट लगाया गया है। पार्षद उसी प्लांट की कार्यप्रणाली को देखने और समझने के लिए जा रहे हैं। इसका सुझाव प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दिया है।पिछले साल भी पार्षदों ने गोवा और मुंबई के दौरे की योजना बनाई थी, लेकिन प्रशासक ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और स्थान बदलकर इंदौर और नागपुर कर दिया था। हवाला दिया गया था कि इंदौर राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल है और नागपुर अपशिष्ट प्रबंधन और जल निकायों के कायाकल्प के क्षेत्र में अग्रणी है। सभी राजनीतिक दलों के 21 पार्षद दौरे में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

अब जब डड्डूमाजरा में नए कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर शहर में काफी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस प्लांट के विरोध में हैं तो प्रशासक ने सुझाव दिया है कि पार्षदों को गोवा का दौरा करना चाहिए, जहां नीरी के मार्गदर्शन में एक कचरा निस्तारण प्लांट लगाया गया है। नीरी के सुझावों पर ही चंडीगढ़ में प्लांट लगाया जाएगा इसलिए पार्षद गोवा के प्लांट को देखने के लिए स्टडी टूर पर जा रहे हैं। तय हुआ है कि यह दौरा 26 से 30 जून के बीच होगा।
विज्ञापन


गोवा टूर पर असमंजस में है आम आदमी पार्टी
गोवा स्टडी टूर पर आम आदमी पार्टी असमंजस में है, क्योंकि पार्टी डड्डूमाजरा में नया प्लांट लगाने का विरोध कर रही है। पार्टी के पार्षदों का कहना है कि यह प्लांट डड्डूमाजरा में लगना ही नहीं चाहिए। इस कारण ही वह नगर निगम की तरफ से प्लांट को लेकर दिए गए प्रेजेंटेशन में भी शामिल नहीं हुए। ऐसे में अब पार्टी के पदाधिकारी मझधार में हैं कि वह अपने पार्षदों को गोवा भेजें या नहीं। उधर, कुछ आप पार्षद स्टडी टूर पर जाना चाहते हैं और सूत्रों के अनुसार उन्होंने नगर निगम के समक्ष अपनी सहमति भी जता दी है। दूसरी तरफ, कुछ पार्षद स्पष्ट रूप से कुछ भी कह नहीं पा रहे। उन्होंने फैसला पार्टी पदाधिकारियों पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली यात्राएं और उन पर आया खर्च
2022 : 21 पार्षद और कुछ अधिकारियों ने इंदौर के बायोमीथेनेशन प्लांट और नागपुर में नीरी का दौरा किया। इस यात्रा पर 14 लाख रुपये खर्च हुए।
2019 : गुरुद्वारा पत्थर साहिब में मत्था टेकने के लिए लेह-लद्दाख का पांच दिवसीय दौरा। इस यात्रा पर 10 लाख रुपये का खर्च हुए।
2017 : स्वच्छता और जलापूर्ति का अध्ययन करने के लिए 32 पार्षदों और अधिकारियों ने मुंबई, पुणे और विशाखापट्टनम का दौरा किया, जिस पर 18 लाख खर्च हुए।
2014 : विभिन्न परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए 19 पार्षदों सहित 39 लोगों ने चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता का नौ दिवसीय दौरा किया, जिस पर 28.50 लाख खर्च हुए।
2013 : छह पार्षद और तीन अधिकारी जलापूर्ति का अध्ययन करने के लिए दिल्ली गए। इसके अलावा, तत्कालीन मेयर, आयुक्त और एक्सईएन इजराइल भी गए। लागत 7 लाख रुपये।
2010 : सड़कों, बागवानी आदि का अध्ययन करने के लिए 14 पार्षद, दो अधिकारियों ने कोलकाता और गंगटोक का दौरा किया। लागत 16 लाख रुपये।
2007 : 18 पार्षद, दो अधिकारियों ने सिंगापुर और बैंकॉक का दौरा किया। लागत 15 लाख रुपये।

वर्जन
प्लांट का अध्यन करेंगे पार्षद
गोवा स्टडी टूर के लिए 26 जून की तिथि निर्धारित की गई है। हालांकि टिकट व अन्य बुकिंग के अनुसार ही आखिरी तिथि तय होगी। गोवा में नीरी के मार्गदर्शन में जो प्लांट चल रहा है, उसका सभी पार्षद अध्यन करेंगे।
- अनूप गुप्ता, मेयर

जाएंगे या नहीं, बैठक में करेंगे तय
स्टडी टूर पर आप पार्टी के पार्षद जाएंगे या नहीं, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है। मैं सभी पार्षदों के साथ एक बैठक करूंगा। उसमें फैसला लिया जाएगा कि पार्टी के पार्षद गोवा जाएंगे या नहीं।

- प्रेम गर्ग, आप नेता

हम जाएंगे, यह चंडीगढ़ के भविष्य का सवाल
प्रशासक ने गोवा के स्टडी टूर पर जाने का सुझाव दिया है इसलिए कांग्रेस के पार्षद जाएंगे। साथ ही यह चंडीगढ़ के भविष्य का सवाल भी है। मेरा सुझाव है कि डड्डूमाजरा के भी दो लोगों को इस टूर पर ले जाना चाहिए। अगर निगम खर्च नहीं उठा सकता तो कांग्रेस पार्टी उन दो लोगों का खर्च उठाने को तैयार है।
- एचएस लक्की, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed