फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration is considering providing water connection to houses outside Lal Dora

Chandigarh: लाल डोरे के बाहर घरों में पानी कनेक्शन देने पर विचार, लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 28 Oct 2022 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 04:20 PM IST
सार

लाल डोरे के बाहर के मकानों को बिजली के कनेक्शन मिले हुए हैं लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है। फैदां समेत विभिन्न कॉलोनियों के लोग पानी के टैंकरों पर ही निर्भर हैं। इन इलाकों के पार्षद पिछले काफी समय से पानी का कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh administration is considering providing water connection to houses outside Lal Dora
Water connection - फोटो : Istock

विस्तार

चंडीगढ़ की बड़ी आबादी अब लाल डोरे के बाहर रहती है। ये लोग चुनाव में वोट तो देते हैं लेकिन अब तक कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में प्रशासन अब लाल डोरे के बाहर के घरों में पानी का कनेक्शन देने पर विचार कर रहा है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने नगर निगम को दोबारा प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए हैं ताकि इस पर फैसला लिया जा सके।

विज्ञापन


लाल डोरे के बाहर के मकानों को बिजली के कनेक्शन मिले हुए हैं लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है। फैदां समेत विभिन्न कॉलोनियों के लोग पानी के टैंकरों पर ही निर्भर हैं। इन इलाकों के पार्षद पिछले काफी समय से पानी का कनेक्शन देने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वर्ष 2021 में नगर निगम की सदन की बैठक में लाल डोरे के बाहर के घरों को पानी का कनेक्शन देने का प्रस्ताव भी पास हो गया था लेकिन प्रशासन ने इसे मंजूरी नहीं दी। 
विज्ञापन


अब लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने इस पर विचार करने का फैसला किया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा को आदेश दिया कि वह पड़ोसी राज्यों की नीति का अध्ययन कर प्रशासन को दोबारा प्रस्ताव भेजें। आयुक्त ने भी नगर निगम के चीफ इंजीनियर को इस संबंध में निर्देश जारी कर अध्ययन करने और जल्द प्रशासन को प्रस्ताव भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल को कानूनी दस्तावेज के तौर पर प्रयोग नहीं कर पाएंगे लोग
वर्ष 2021 में सदन में प्रस्ताव लाया गया था कि पानी मूलभूत सुविधा है। इसे लोगों से नहीं छीन सकते हैं इसलिए लाल डोरा के बाहर रह रहे लोगों को पानी का कनेक्शन देकर बदले में उनसे फीस ली जाए। जानकारी के मुताबिक, पानी के कनेक्शन का इस्तेमाल लोग कानूनी दस्तावेज के तौर पर नहीं कर पाएंगे। बिल पर लिखा रहेगा कि यह बिल कानूनी दस्तावेज के लिए मान्य नहीं है।


फैदां में करीब छह हजार लोग 10 साल से टैंकर से पी रहे पानी
प्रशासन लाल डोरे के बाहर पानी का कनेक्शन को मंजूरी देता है तो इससे हजारों घरों को राहत मिलेगी क्योंकि कई कॉलोनियों में लोग टैंकर और सबमर्सिबल के सहारे सालों से काम चला रहे हैं। फैदां में पांच से छह हजार लोग पिछले करीब 10 वर्षों से टैंकर के भरोसे ही हैं। स्थानीय पार्षद जसबीर सिंह ने बताया कि यहां रोजाना 8-10 टैंकर आते हैं। गर्मियों में ये संख्या 15 तक पहुंच जाती है। लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन है लेकिन पानी का नहीं इसलिए उन्होंने प्रशासन से कई बार मांग की है कि जिन घरों में बिजली का कनेक्शन है उन्हें पानी का कनेक्शन भी देना चाहिए। इससे नगर निगम को हर महीने लाखों की आमदनी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed