फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration fixed fare of ambulance amid covid-19 crisis

एंबुलेंस चालकों की नहीं चलेगी मनमानी: चंडीगढ़ में प्रशासन ने तय किया किराया, उल्लंघन पर 50 हजार का जुर्माना

Tue, 18 May 2021 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 May 2021 01:47 AM IST
सार

कोरोना काल में अब एंबुलेंस वाले लोगों की मजबूरी का फायदा नहीं उठा पाएंगे। अगर ऐसा करते मिले तो लाइसेंस और आरसी रद्द कर दी जाएगी। इतना ही नहीं 50 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन ने एंबुलेंस का किराया तय कर दिया है। 

विज्ञापन
Chandigarh administration fixed fare of ambulance amid covid-19 crisis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे एंबुलेंस चालकों पर अब प्रशासन ने नकेल कस दी है। सोमवार को डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने शहर, ट्राइसिटी व अन्य राज्यों के लिए एंबुलेंस का किराया तय कर दिया है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के लिए बाहर से एंबुलेंस उधार पर लेने के लिए भी रोजाना के दाम तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार ज्यादा किराया वसूलने वाले एंबुलेंस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह का मामला मिलने पर एंबुलेंस सीज की जाएगी। साथ ही चालक का लाइसेंस, गाड़ी की आरसी भी रद्द की जाएगी। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर किसी चालक ने तय दाम से ज्यादा वसूले और प्रशासन को इसकी शिकायत मिली तो उपरोक्त कार्रवाई के अलावा उस पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
  • एंबुलेंस कैटेगिरी             24 घंटे के लिए तय दाम
  •                         (स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड ड्यूटी के लिए उधार लेना) 
  • बिना ऑक्सीजन                  2000 रुपये 
  • आक्सीजन सुविधा के साथ    2500 रुपये
  • वेंटिलेटर के साथ                 3000 रुपये

ट्राइसिटी में प्रति किलोमीटर दाम 

  • बिना ऑक्सीजन                20 किलोमीटर तक प्रति ट्रिप 250 रुपये। उसके बाद 10 रुपये प्रति किलोमीटर 
  • ऑक्सीजन सुविधा के साथ   20 किलोमीटर तक प्रति ट्रिप 300 रुपये। उसके बाद 12 रुपये प्रति किलोमीटर
  • वेंटिलेटर के साथ                20 किलोमीटर तक प्रति ट्रिप 400 रुपये। उसके बाद 15 रुपये प्रति किलोमीटर
  • आधे घंटे बाद वेटिंग चार्ज    100 रुपये प्रति घंटा 


प्रति किलोमीटर बाहरी राज्यों के लिए दाम 

  • मैदानी इलाका
  • बिना ऑक्सीजन               10 रुपये प्रति किलोमीटर  
  • ऑक्सीजन सुविधा के साथ  12 रुपये प्रति किलोमीटर  
  • वेंटिलेटर के साथ               15 रुपये प्रति किलोमीटर  

पहाड़ी इलाका 

  • बिना ऑक्सीजन                11 रुपये प्रति किलोमीटर  
  • ऑक्सीजन सुविधा के साथ   13 रुपये प्रति किलोमीटर  
  • वेंटिलेटर के साथ                16 रुपये प्रति किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed