{"_id":"91d10fee794383b567b17d8c7433cbf5","slug":"chandigarh-administration-annual-budget-ut-departments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट खर्च करने में चंडीगढ़ के 9 विभाग फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट खर्च करने में चंडीगढ़ के 9 विभाग फिसड्डी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन के नौ विभाग अपने कुल बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं खर्च कर पाए। इनमें परिवहन विभाग सबसे पीछे रहा। इन फिसड्डी विभागों का खामियाजा दूसरे विभागों को भी अपने बजट में कटौती के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इन विभागों की वजह से यूटी का 225 करोड़ रुपये का बजट पहले ही कट चुका है।
विज्ञापन
1 अप्रैल 2015 से 31 जनवरी 2016 तक की बजट रिपोर्ट में ऐसे 9 विभागों के नाम सबसे आगे हैं। परिवहन विभाग इस सूची में सबसे ऊपर है। खासकर सीटीयू अपने कुल बजट का महज 37.50 प्रतिशत ही खर्च पाया। सीटीयू को कैपिटल प्लान के तहत 34 करोड़ 15 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
जिसमें से 4 करोड़ 37 लाख 26 हजार रुपये यानी 12.80 प्रतिशत ही खर्च हुआ। हालांकि रेवेन्यू बजट का 82.50 प्रतिशत खर्च हो गया। विभागों को रेवेन्यू प्लान और कैपिटल प्लान के तहत बजट मिलता है। रेवेन्यू प्लान नॉन डेवलपमेंट और कैपिटल प्लान का बजट डेवलपमेंट कार्यों केलिए मिलता है।
विज्ञापन
जिला सैनिक बोर्ड, एसटीए और आर्किटेक्चर विभाग भी 50 प्रतिशत तक बजट नहीं खर्च पाए। विभागों की नाकामी की वजह से ही वित्त मंत्रालय ने 225 करोड़ रुपये का बजट काट लिया। इस बार प्रशासन ने प्लान हेड के तहत दोगुणा बजट मांगा है।
अब देखना यह होगा कि वित्त मंत्रालय कितना बजट प्रशासन को देता है। पिछली बार प्लान बजट में 634 करोड़ रुपये मिला था, जबकि इस बार 2 हजार करोड़ रुपये मांगे गए हैं।