फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration allows 100 people to attend wedding and other programs

चंडीगढ़: सैलानियों की भीड़ के बाद फैसला, सुखना लेक पर रविवार को नहीं होगी समय की पाबंदी, शादी में अब 100 लोगों की अनुमति

Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
सार

समीक्षा बैठक के दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों को थोड़ी राहत दी है। सुखना लेक पर सैलानियों की बढ़ती भीड़ के बाद प्रशासन ने रविवार को समय की पांबदी हटा ली है। वहीं शादी व अन्य कार्यक्रम में अब 100 मेहमान शामिल हों सकेंगे। शहर के स्वीमिंग पूल खुलेंगे। लेकिन टीकाकरण करवाने वालों को ही तैरने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
Chandigarh Administration allows 100 people to attend wedding and other programs
सुखना लेक पर पहुंचे लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुखना लेक पर रविवार को उमड़ रही सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने इसे पूरी तरह से खोलने का फैसला लिया है। अब यहां रविवार को लोगों के घूमने पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। वहीं शादी व अन्य समारोहों में अब 50 की जगह 100 लोगों की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार को सैलानियों के लिए लेक को सुबह-शाम कुल 6 घंटे के लिए ही खोला गया था, जिससे यहां भारी भीड़ जुट गई थी। मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पाबंदी को खत्म कर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले से अब शाम को सुखना पर भीड़ नहीं जुटेगी। ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में सुखना पर जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर चिंता जताई गई। अधिकारियों ने प्रशासक को बताया कि सिर्फ सुबह और शाम को लेक खोलने से ज्यादा लोग एकत्रित हो जाते हैं, इसलिए बदनौर ने पाबंदियों को खत्म करने का आदेश दिया। हालांकि बदनौर ने स्पष्ट किया कि अगर इस रविवार को भी सुखना लेक पर भारी भीड़ जुटती है और लोग लापरवाही दिखाते हैं तो वीकेंड पर सुखना लेक को बंद भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सुखना लेक को बीते रविवार को सुबह 5 बजे से 9 बजे और शाम को 6 बजे से 8 बजे तक खोला गया था। बाकी समय यहां सैलानियों के घूमने पर पाबंदी थी। इससे भारी अव्यवस्था पैदा हो गई थी। 

शराब के ठेके रात 10.30 तक खुलेंगे, शादी व अन्य समारोह में अब 100 की मंजूरी 
यूटी प्रशासन ने शराब के ठेकों को भी अब रेस्टोरेंट व बार की श्रेणी में डालकर उन्हें रात 10.30 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। वहीं, शादी व किसी अन्य समारोह में अब अधिकतम 100 लोगों की मंजूरी होगी। इसके लिए अब तक केवल 50 की ही अनुमति थी। इसके साथ शर्त लगाई गई है कि स्टाफ ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज ली हो या उनकी बीते 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए। 

खेल विभाग के तहत आने वाले स्वीमिंग पूल को भी खोल दिया गया है। कहा गया है कि यहां सिर्फ उन्हीं को मंजूरी दी जाए, जिन तैराक व खिलाड़ियों ने वैक्सीन की एक डोज लगवाई हो। उनका हर 15 दिन बाद टेस्ट भी किया जाए। इसके साथ ही प्रशासक ने दोबारा फिर रोड गली के साथ शहर के सारे चो भी जल्द मानसून के आगमन से पहले साफ करने का आदेश दिया है।

टीकाकरण के लिए होगा सीटीयू की बसों का इस्तेमाल, सुखना पर भी शिविर

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि शहर भर से बीते हफ्ते 10921 नमूने एकत्रित किए गए थे, जिनमें संक्रमण दर 0.6 प्रतिशत मिली है। वहीं, रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत रहा जबकि मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि अब तक 5,66,601 लोगों को वैक्सीन की डोज दे दी गई। फिलहाल 26,199 डोज उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सीटीयू बसों का सहारा लेगा। इन बसों के जरिए लोगों के पास जाकर टीका लगाया जाएगा। सुखना लेक पर भी विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को पहले दिन लेक पर शिविर लगाया गया। 

पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि अस्पताल में इस वक्त 59 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। इसमें से 5 चंडीगढ़, 32 पंजाब व 11 हरियाणा, 4 हिमाचल प्रदेश और 7 अन्य राज्यों से हैं। पीजीआई में रोजाना 140 सर्जरी की जा रही हैं। बताया कि ब्लैक फंगस के अब रोजाना 3 से 4 केस ही आ रहे हैं।

प्रो. जगतराम ने यह भी बताया कि 2000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट की स्थापना की जा चुकी है और वह बुधवार से काम करना शुरू कर देगा। इससे आने वाली तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसबिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने 4582 लोगों की कोरोना जांच की और इनमें से 0.4 प्रतिशत लोग ही संक्रमित पाए गए। बताया कि जीएमसीएच में सर्जरी व शारीरिक ओपीडी शुरू कर दी गई है लेकिन यह ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed