फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration advised people to wear masks in crowded areas

कोरोना का नया वेरिएंट: चंडीगढ़ में मास्क की वापसी, भीड़भाड़ वाली जगह पर होगा जरूरी, प्रशासन ने लिया फैसला

Thu, 21 Dec 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 11:57 AM IST
सार

चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के जोखिम को कम करने के लिए आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आम लोगों से सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Chandigarh administration advised people to wear masks in crowded areas
चंडीगढ़ में मास्क को लेकर एडवाइजरी जारी - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना के नए वेरिएंट के बाद चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हो गई है। केरल सहित कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड के नए मामले सामने आने पर भारत सरकार ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Muktsar: मामूली तकरार के बाद युवक को गोली से उड़ाया, मुक्तसर में देर रात हुई वारदात
विज्ञापन


चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के जोखिम को कम करने के लिए आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आम लोगों से सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की अपील की गई है। इसके अलावा डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और अन्य स्वास्थ्य स्टाफ समेत मरीजों और उनके तीमारदारों को भी मास्क पहने के निर्देश दिए हैं। अन्य सावधानियों में छींकते और खांसते समय रुमाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि लक्षण दिखने पर अपनी कोविड जांच करवाएं और टेस्ट पॉजिटिव आने पर खुद को आइसोलेट करें। विभाग के मुताबिक अपने स्तर पर दवाई लेने से परहेज करें और अपनी आंखों, नाक और मुंह को बिना कारण न छुएं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed