{"_id":"5a31fd964f1c1b686a8b9741","slug":"chandigarh-acid-attack-case-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक पर किया था एसिड अटैक, अब जेल में रहेगा और जुर्माना भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन युवक पर किया था एसिड अटैक, अब जेल में रहेगा और जुर्माना भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-52 निवासी राज सिंह पर एसिड से अटैक करने वाले वहीं के निवासी सुधीर को जिला अदालत ने 12 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सुधीर के खिलाफ पिछले साल नवंबर में आईपीसी 323 और 326बी के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि अदालत ने सुधीर को धारा 326ए के तहत दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाई है।
पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह ने कहा था कि वह फूड सप्लाई डिपार्टमेंट हरियाणा के सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में बतौर ऑडिटर कार्यरत है। 11 अक्तूबर 2016 को दशहरे की शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास ही स्थित ट्यूबवेल के पास बैठा था। इसी दौरान अचानक उसके पड़ोस में रहने वाला सुधीर वहां आया और उस पर कुछ स्प्रे डाल दिया और बोला कि आज तेरा काम तमाम कर ही दिया। स्प्रे डालने के बाद राज सिंह के चेहरे पर जलन होने लगी और उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया।
सुधीर ने उस पर एसिड फेंका था। यह देख पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और उसकी पत्नी को दी। सूचना पर पहुंची पीसीआर पीड़ित को जीएमसीएच-32 ले गई। वहीं सुधीर वारदात के बाद वहां से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान राज ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले शाम को उसका सुधीर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया था। लेकिन, जाते-जाते सुधीर कहता गया था कि वह उसे बाद में देख लेगा। पुलिस ने राज की शिकायत पर सुधीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया था।