फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh 25th Mayor Rajesh Kalia Press Conference on Achievements

चंडीगढ़ के 25वें मेयर राजेश कालिया ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- बहुत अच्छा बीता कार्यकाल

Fri, 10 Jan 2020 11:29 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh 25th Mayor Rajesh Kalia Press Conference on Achievements
मेयर राजेश कालिया - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के 25वें मेयर राजेश कालिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने कार्यकाल की उपलब्ध्यिां गिनाई और अपने कार्यकाल को बेहद अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि मेयर का कार्यकाल कम से कम ढाई वर्ष का होना चाहिए और मेयर काउंसिल का गठन होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल वीरवार को समाप्त हो रहा है, लेकिन एक पार्षद के रूप में उनका कार्यकाल चलता रहेगा। कुछ काम नहीं होने पर उन्हें मलाल भी है। जब चंडीगढ़ बना था तो ढाई लाख लोगों के लिए था और अब काफी संख्या बढ़ गई है। इसके लिए पूरे शहर में सीवर और पीने के पाइप लाइन नई बिछाई जानी चाहिए। पुरानी लाइनें छोटी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


कालिया ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सबसे महत्वपूर्ण डड्डूमाजरा के डपिंग ग्राउंड की समस्या का हल हुआ है। वहां बायो माइनिंग का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा फेज-5 और 6 की लाइन से 29 एमजीडी पानी शहर में लाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दोपहर की पानी की सप्लाई शुरु होना, गारबेज सेग्रिगेशन के समझौते और घरों से कचरा इकट्ठा करने के लिए डोर टू डोर गारबेज कलेक्टरों के साथ करार, सफाई कर्मचारी के करीब 300 आश्रितों की आउटसोर्सिंग आधार भर्ती, स्ट्रीट वेंडरों की समस्या का हल, निगम को हस्तांतरित 13 गांवों में घरों से अलग-अलग कचरे के संग्रह के लिए 3.2 सीयूएम क्षमता के पचास वाहन लगाना,  9 समान वाहनों को सेक्टर-17 का कामर्शियल क्षेत्र साफ करने में तैनात करना, नगर निगम के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी करना और नवीनीकरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना, ठोस नाइट स्वीपिंग, रेबीज और स्ट्रे डॉग मैनेजमेंट की रोकथाम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, कैपिटल कांप्लेक्स चंडीगढ़ से प्लास्टिक मुक्त चंडीगढ़ अभियान शुरू करना, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार चंडीगढ़ शहर को खुले में शौच मुक्त का दर्जा मिलना, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (अमृत) के लिए अटल मिशन के तहत किए गए कार्यों के लिए सभी राज्यों की रैंकिंग, निगम द्वारा  सी एंड डी संयंत्र का संचालन स्वयं करना, एनआईटीटीआर सेक्टर-26, चंडीगढ़ के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना जो सड़कों की तकनीकी और स्थिति सर्वेक्षण और उनकी नवीकरण योजना के विकास के लिए चंडीगढ़ में हैं।

मेयर ने बताया कि सिख जत्था ननकाना साहिब के सभी मार्गों का निगम की ओर से स्वागत किया गया। इसके अलावा सेक्टर-34 में दो दिवसीय मेगा कीर्तन दरबार सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में श्री गुरु नानक देव जी की 550वां प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार का का आयोजन और लेह गुरुद्वारे के दर्शन भी किए गए। अपनी उपलब्धियों में उन्होंने हाल ही में इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा में 12 एकड़ जमीन वाले ग्रीन बेल्ट, मलोया में ग्रीन बेल्ट, पटियाला की राव और बाहरी फ़िरनी सड़क, मलोया के पास खुली जगह का विकास शुरू करना, निगम पैनल द्वारा शहर में शव वाहन संयंत्र स्थापित करना, कचरे के ढेर उठाने की प्रक्त्रिस्या को आसान बनाने के लिए सफ़ाई कर्मचारियों को पचास साइकिल गाड़ियां वितरित करना, मानसून में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाना, निगम को त्वरित और कुशल बनाने के कर्मचारियों का पुनर्गठन

पूरे शहर में विभिन्न पार्कों में लगभग 42 ओपन एयर जिम, नियमित साप्ताहिक बैठकें, 6 स्टेनलेस स्टील के पानी के टैंकर लेना, जल संवर्धन हैकथॉन प्रतियोगिता शुरू करना, 135 किलोमाटर की रोड कार्पेटिंग, जानवरों के जन्म नियंत्रण केंद्र को हाथ में लिया, शहर के अंधेरे इलाकों के लिए चालीस मास्ट लाइटों की स्थापना और एमपीलैड फंड से मौलीजागरां में अन्य 21 विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाईटें, दीनदयाल अनत्योदय योजना या राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन ने सोलह से अधिक कौशल व्यवसायों में लगभग 963 शहरी गरीब लाभार्थियों को प्रशिक्षिण, प्लास्टिक मिक्स के साथ सड़कों का पैच वर्क शुरू, स्वच्छता सम्मान समरोह के दौरान स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना, सेक्टर-22 चंडीगढ़ में अतिरिक्त सीवर लाइन प्रदान करने और बिछाने का शिलान्यास आदि शामिल हैं।

मेयर से पार्षदों की राय न लेने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह हर काम अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ही करते रहे। जहां आवश्यकता थी, वहां उन्होंने पार्षदों को भी साथ जोड़ा। महापौर ने कहा कि उनके कार्यकाल में निगम का राजस्व भी बढ़ा है। राजेश कालिया ने कहा कि वह महापौर पद का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, पर नगर सेवक का कार्यकाल तो हमेशा ही चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed