{"_id":"6081e63a8ebc3e59215882a5","slug":"chandigarh-13-arrested-on-lockdown-student-demond-justice-ssp-corona-chandigarh-news-pkl411206048","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दिन 13 गिरफ्तार, छात्र ने एसएसपी से मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दिन 13 गिरफ्तार, छात्र ने एसएसपी से मांगा इंसाफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के छात्र समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने बनती की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले में छात्र ने सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी को शिकायत देकर एफआईआर रद्द कराने की गुहार लगाई है।
सेक्टर-22 निवासी पारस ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का छात्र हैं और जीरकपुर स्थित एक होटल में रोजाना ट्रेनिंग के लिए जाता है। बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे जीरकपुर में ट्रेनिंग करने गया था। वहां से लौटने के दौरान शाम करीब सवा सात बजे सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट के पास पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने उससे लॉकडाउन में घूमने का कारण पूछा। पुलिस को बताया कि वह जीरकपुर के होटल से ट्रेनिंग करके सेक्टर-22 स्थित अपने घर जा रहा है। उसने आईकार्ड भी दिखाया और होटल में बात भी करवानी चाही लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और 188 के तहत एफआईआर दर्ज कर दी। इससे परेशान होकर छात्र पारस ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। बता दें कि बढ़ते कोरोना मामलों को देख रामनवमी के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन लगाया था। इसके मद्देनजर पुलिस जगह-जगह तैनात रही और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती दिखी।
एक जुआ खेलते एक पकड़ा
उधर, सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक युवक को कैंबवाला स्थित सर्विस स्टेशन के पास से कर्फ्यू के दौरान एक युवक को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस में कैंबवाला के रहने वाले बबलू के पास से 10160 रुपये बरामद किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 188 और गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।