फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigaeh latest corona update, Corona in Chandigarh, Chandigarh corona news,

चंडीगढ़ के कोरोना कोआर्डिनेटर समेत 86 संक्रमित, एक की मौत, 15 मरीज हुए ठीक

Sat, 15 Aug 2020 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chandigaeh latest corona update, Corona in Chandigarh, Chandigarh corona news,
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

चंडीगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को कोराना कोआर्डिनेटर व मलेरिया अधिकारी समेत कोराना के 86 नए मामले सामने आए। मलेरिया अधिकारी के साथ विभाग के डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही अधिकारियों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दोनों की रिपोर्ट गुरुवार देर रात पॉजिटिव आई थी। इनके आवास मोहाली में होने के कारण इन्हें चंडीगढ़ के पॉजिटिव केस में शामिल नहीं किया गया है।  वहीं, मृतक की पहचान सेक्टर-47 निवासी 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। 11 अगस्त को अचानक कार्डियक अरेस्ट के बाद युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद जांच का नमूना लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ कोरोना के सूद धर्मशाला, पीजीआई, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज और होम आइसोलेशन से 15 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को 86 मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1928 हो गई हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 28 पर पहुंच गई है जबकि अभी 87 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद दिलीप शर्मा भी मिले कोरोना पॉजिटिव
पार्षद दिलीप शर्मा भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बापूधाम कालोनी निवासी पार्षद को बुखार और कम प्लेटलेट्स की शिकायत थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें सेक्टर-26 स्थित सामुदायिक केंद्र में आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय पार्षद को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। 

उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। शुक्रवार शाम को उसकी रिपोर्ट आ गई। इसमें पार्षद कोरोना पॉजिटिव मिले। पार्षद ने कहा कि जब बापूधाम हॉटस्पॉट था तब कुछ नहीं हुआ, अब जब यहां मरीजों की संख्या न के बराबर है तो मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह और मनोनीत पार्षद अजय दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। फिलहाल पार्षद के यात्रा इतिहास की जानकारी नहीं मिल सकी है।

पीजीआई में कार्यरत और तीन कर्मचारी मिले संक्रमित
चंडीगढ़ में शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों में सेक्टर-44 की 69 साल की वृद्धा, 32 साल का पुरुष, सेक्टर-40 का 68 साल का वृद्ध, सेक्टर-48 के एक ही परिवार के 50 साल के पुरुष 20 साल के युवक, 48 साल की महिला, सेक्टर-37 के 40 साल के पुरुष, सेक्टर 42 के 58 साल के पुरुष, सेक्टर 38 के 22 साल के युवक, सेक्टर 38 वेस्ट की 50 साल की महिला, पीजीआई में कार्यरत कर्मचारी क्रमश: 19 के युवक, 30 व 54 साल के पुरुष,  सेक्टर-8 के 30 साल के पुरुष, सेक्टर 45 के 52 साल के पुरुष, सेक्टर 47 के 55 साल के पुरुष, सेक्टर 32 की उम्र 29 साल की युवती, सेक्टर 38 के 36 साल के पुरुष, सेक्टर 45 के 17 साल के किशोर, सेक्टर 43 के 28 साल के युवक, बुड़ैल की 28 साल की युवती, सेक्टर 33 के 42 साल के पुरुष, सेक्टर 46 के 56 साल की महिला, सेक्टर 63 की 27 साल की युवती, राम दरबार की 35 साल की महिला, सेक्टर 38 की 28 साल की युवती, सेक्टर 32 का 14 साल का किशोर, राम दरबार की 50 साल की महिला, सेक्टर 44 के 38 साल के पुरुष, सेक्टर 45 के एक ही परिवार के 32 साल की महिला 35 साल के पुरुष, सेक्टर 35 के 33 साल के पुरुष, सेक्टर 43 के एक ही परिवार के 93 साल के वृद्ध, 34 साल के पुरुष 25 साल की युवती और 58 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सेक्टर 27 के 22 साल के युवक, पीजीआई में कार्यरत 21 साल के युवक, सेक्टर 19 की 32 साल की महिला, सेक्टर 24 की 28 साल की महिला, डड्डूमाजरा का 28 साल का युवक, किशनगढ़ का 26 साल का युवक, सेक्टर 27 की 30 साल की युवती, सेक्टर 37 के 50 साल के पुरुष , सेक्टर 55 की 36 साल की महिला, सेक्टर 42 के 21 साल के युवक, सेक्टर 41 के 55 साल के पुरुष, सेक्टर 37 की 24 साल की युवती, सेक्टर 37 के 24 साल के युवक, डड्डूमाजरा के 51 साल के पुरुष, सेक्टर 36 के 51 साल के पुरुष, सेक्टर 56 के 45 साल के पुरुष, सेक्टर 25 के 47 साल के पुरुष, सेक्टर 38 के 36 साल के पुरुष, सेक्टर 40 के 20 साल के युवक, सेक्टर 24 के एक ही परिवार के 9 साल के बच्चे, 14 साल की किशोरी, 37 साल की महिला, 38 साल के पुरुष, खुड्डा जस्सू के 24 साल के युवक, सेक्टर 15 की 62 साल की वृद्धा, सेक्टर 21 की 53 साल की महिला कोरोना की चपेट में आई है।  सेक्टर 26 के 27 साल के युवक, सेक्टर 38 वेस्ट की 38 साल की महिला, सेक्टर 49 के 54 साल के पुरुष, सेक्टर 47 की 5 साल की बच्ची, सेक्टर 49 के एक ही परिवार की 32 साल की महिला, 65 साल की वृद्धा, 34 साल के पुरुष, दो साल की बच्ची और 6 साल के बच्चे, सेक्टर 46 के 45 साल के पुरुष, सेक्टर 33 के 3 साल की बच्ची, सेक्टर 37 की 30 साल युवती, मनीमाजरा के एक ही परिवार के 27 साल के युवक, 54 साल के पुरुष, 30 साल की युवती,  मनीमाजरा की 35 साल की महिला, मनीमाजरा की 22 साल की युवती, मनीमाजरा के 38 साल के पुरुष, राम दरबार के 16 साल की किशोरी, मनीमाजरा के ही 30 साल के पुरुष , मौलीजागरा के 19 साल के किशोर, किशनगढ़ के 40 साल के पुरुष, कजहेड़ी के 80 साल की वृद्धा और 12 साल के किशोर में कोरोना की पुष्टि हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed