फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chances of rain less now, temperature will increase from today

अब बारिश की संभावना कम, आज से बढ़ेगा तापमान

Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain less now, temperature will increase from today
चंडीगढ़। शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बारिश की संभावना नहीं है। दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार का दिन मंगलवार से गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी दिन के समय में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश होने की संभावना बेहद कम है। अब से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इसके बाद 29 जून के आसपास फिर बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और पंचकूला में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed