{"_id":"626afa02cea0e6488e054103","slug":"chance-of-fourth-wave-administration-became-alert-daily-oxygen-review-number-of-tests-also-increased-chandigarh-news-pkl449062583","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी लहर की संभावना: प्रशासन हुआ सतर्क, रोजाना हो रही ऑक्सीजन की समीक्षा, जांच की संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी लहर की संभावना: प्रशासन हुआ सतर्क, रोजाना हो रही ऑक्सीजन की समीक्षा, जांच की संख्या भी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। चौथी लहर की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। रोजाना शहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा हो रही है। रोजाना किए जाने वाले जांच की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है।
शहर में 10 दिन पहले इक्का-दुक्का केस आते थे लेकिन नए मामलों की संख्या बीते दिनों 15 तक पहुंच गए। इससे कमाने-खाने वाले कामकाजी वर्ग और अन्य लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। चौथी लहर से पहले प्रशासन की कोशिश है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली मेडिसिन और ई-संजीवनी की सुविधा देनी अनिवार्य की गई है ताकि कोरोना की स्थिति में लोगों को घर पर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य विभाग के सचिव यशपाल गर्ग ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रोजाना ऑक्सीजन व अनिवार्य दवाइयों की समीक्षा हो रही है। शहर में दवाइयों और ऑक्सीजन की कोई कमी नही है। पांच ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं और दो जल्द शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा टीकाकरण पर जोर है। वयस्कों का टीकाकरण लगभग हो चुका है। बूस्टर डोज और बच्चों का टीकाकरण बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चौथी लहर पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ केस बढ़े हैं, लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं है।
पीएम के साथ वीसी में जुड़े अधिकारी, बोले- टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट लागू करें
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक की। इसमें अन्य राज्यों के साथ चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पीएम ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को पहले की ही तरह लागू करना चाहिए। पीएम ने कहा कि कोरोना की चुनौती पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उन्होंने सभी योग्य बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूलों में विशेष अभियान चलाने को कहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर योजना बनाई है और स्कूलों में लगने वाले शिविरों की संख्या को बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
संभावित चौथी लहर से कैसे करें बचाव
प्रशासन ने 4 अप्रैल को मास्क वैकल्पिक कर दिया था और चालान को बंद कर दिया था लेकिन पिछले हफ्ते जैसे ही कोरोना के केस बढ़ने लगे तो सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को मास्क अनिवार्य कर दिया। मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान कर दिया। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोरोना वायरस की संभावित चौथी लहर से बचने का बचाव सबसे बेहतर तरीका कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना है। लोगों को मास्क पहनना चाहिए। समय समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा और वैक्सीन की सभी डोज लगवानी होगी। अगर चौथी लहर आती है तो वो लोग ज्यादा खतरे में होंगे जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगवाई है। बता दें कि विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि चार महीने तक चलने वाली कोरोना की चौथी लहर जून के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकती है।
दिनांक केसों की संख्या सकारात्मकता दर (प्रतिशत)
28 अप्रैल - -
27 अप्रैल - 8 - 0.62
26 अप्रैल - 15 - 1.27
25 अप्रैल - 9 - 1.42
24 अप्रैल - 9 - 0.75
23 अप्रैल - 7 - 0.52
22 अप्रैल - 6 - 0.36
21 अप्रैल - 6 - 0.45