फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan will reach homes of drivers who break traffic rules in Punjab

Punjab: पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़े तो डाकिया घर लेकर आएगा चालान, पूरे राज्य में हाईटेक कैमरे रखेंगे नजर

Sat, 23 Jul 2022 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 11:22 AM IST
सार

पंजाब में नए ट्रैफिक नियमों को लेकर परिवहन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नियम तोड़ने वालों की चालान राशि बढ़ा दी गई है, साथ ही सजा में भी प्रावधान बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Challan will reach homes of drivers who break traffic rules in Punjab
चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भी अब चंडीगढ़ की तर्ज पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के घर चालान पहुंचेगा। इसके लिए राज्य के प्रमुख शहरों में हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में लुधियाना में 1400 कैमरे लगाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। चालान डाकिए के जरिए भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


पंजाब में नए ट्रैफिक नियमों को लेकर परिवहन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नियम तोड़ने वालों की चालान राशि बढ़ा दी गई है, साथ ही सजा में भी प्रावधान बढ़ाए गए हैं। ओवरस्पीड और नशे में वाहन चलाने वालों को सजा के तौर पर स्कूल में सड़क सुरक्षा और अस्पताल में रक्तदान देने का विकल्प रखा गया है।
विज्ञापन

खरीदे जाएंगे स्पीडोमीटर

तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस स्पीडोमीटर खरीदेगी। पहले चरण में 66 स्पीडोमीटर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा शराब पीकर वाहन को चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए 203 एल्कोमीटर व उससे संबंधित 350 किट भी खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

422 थानों में लगेंगे ट्रैफिक नाके

नए ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए 422 पुलिस थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक नाके लगाए जाएंगे। इसके लिए 81 एएसआई रैंक के अधिकारियों की टीम तैयार की जा रही है। इसके अलावा सभी जिलों में डीएसपी रैंक के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्ति जा रहा है, जो ट्रैफिक चालान का रिकॉर्ड रखेंगे।

 

दो दिन पहले हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया है। जल्द ही बड़े शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। योजना के तहत चंडीगढ़ की तर्ज पर लुधियाना में 14 सौ कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कैमरों के जरिये पंजाब भर में लोगों के घरों तक चालान पहुंचेंगे। - एएस राय, एडीजीपी ट्रैफिक, पंजाब 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed