फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan of lawyer who came from Delhi with black film on car mirror

दिल्ली से कार के शीशे पर काली फिल्म लगाकर आए वकील का चालान

Mon, 04 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Challan of lawyer who came from Delhi with black film on car mirror
मनीमाजरा। कार के शीशे पर काली फिल्म लगाकर आए दिल्ली के एक वकील का चंडीगढ़ में चालान कट गया। इससे पहले वकील ने पुलिस काफी बहसबाजी की। अंत में उन्होंने जुर्माना भर दिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक मार्शल एमएम खान ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर रविवार सुबह लगे ट्रैफिक नाका लगा था। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म होनेे के कारण पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। कार रुकते ही उसमें सवार शख्स ने खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बताते हुए बहसबाजी शुरू कर दी। साथ ही उसने हवलदार लखबीर सिंह और आनंद को चालान करने पर अदालत में देख लेने की धमकी दी। इस बीच ट्रैफिक मार्शल एमएम खान बीच में आए और वकील को कानून की जानकारी देते हुए काली फिल्म का चालान कटवाया।
विज्ञापन

वकील ने मौके पर ही जुर्माना भरकर अपने चालान का भुगतान किया। एमएम खान ने बताया कि शीशे पर काली फिल्म के अलावा दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का स्टिकर भी लगा रखा था। वह कार में पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed