फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan issued on garbage collector with the help of CCTV camera

Chandigarh News: सीसीटीवी कैमरे की मदद से कूड़ा फैलाने वाले पर चालान

Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Challan issued on garbage collector with the help of CCTV camera
चंडीगढ़। नगर निगम ने सेक्टर-23 में सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फैलाने वाले एक व्यक्ति पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालान किया है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों की ओर से उपलब्ध कराई गई फुटेज के बाद की गई, जिसमें एक व्यक्ति को गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कचरा फेंकते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फुटेज में दिख रहे स्कूटर के पंजीकरण नंबर का पता लगाया और उसके आधार पर कूड़ा फैलाने वाले की पहचान की। इसके बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत चालान जारी किया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे ऐसे उल्लंघनों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9915762917 पर दें। इसमें कूड़ा फेंकने की गतिविधियों की तस्वीरें या वीडियो क्लिप के साथ स्थान का विवरण भी साझा कर सकते हैं। नगर निगम की ओर से इनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed