फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chakki bridge closed again after six days

Punjab News: छह दिन बाद ही चक्की पुल फिर से बंद, हिमाचल में भारी बरसात के बाद लिया गया फैसला

Sun, 25 Sep 2022 07:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Sep 2022 07:38 PM IST
सार

एनएचएआई ने 11 सितंबर को चक्की पुल का निरीक्षण किया था। पुल को 12 सितंबर से हल्के यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद 19 सितंबर को पुल भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया गया था लेकिन अब छह दिन बाद ही चक्की में आई बाढ़ के चलते पुल को दोबारा बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Chakki bridge closed again after six days
चक्की पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में हुई तेज बरसात के बाद चक्की दरिया एक बार फिर पूरे उफान पर है। इसके चलते पंजाब-हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल को पठानकोट और कांगड़ा प्रशासन ने आपसी सहमति के बाद रविवार को एक बार फिर बंद कर दिया। बता दें कि अभी छह दिन पहले 19 सितंबर को ही इस पुल को खोला गया था। 

विज्ञापन


दोनों राज्यों के प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सुझाव के बाद पुल पर आवाजाही बंद कर दी है। इसकी पुष्टि डीसी पठानकोट हरबीर सिंह ने की। पुल के बंद होने से लोगों को एक बार फिर बाया लोधवां जाना पड़ेगा, जिससे लोगों को 20 किमी अतिरिक्त सफर तय करना होगा। पुल बंद होने से मजदूर, दिहाड़ीदार, नौकरी पेशा, स्कूल-कॉलेज व पठानकोट के शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दो पिलर खतरे की जद में आए थे
20 अगस्त की भयंकर बाढ़ से चक्की पुल के दो पिलर खतरे की जद में आ गए थे। एनएचएआई ने तुरंत चक्की पुल पर यातायात बंद करने की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी थी। इसके बाद पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा प्रशासन ने चक्की पुल पर यातायात बंद कर वाया लोधवां डायवर्ट कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई की टीम सेना की मदद से पुल के पिलरों को बचाने में जुट गई। मशीनों के साथ पानी का बहाव मोड़ने का काम शुरू हुआ। पानी का बहाव मोड़ने के बाद एनएचएआई पिलरों की सुरक्षा में जुट गई। एनएचएआई ने 11 सितंबर को चक्की पुल का निरीक्षण किया था। पुल को 12 सितंबर से हल्के यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद 19 सितंबर को पुल भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया गया था लेकिन अब छह दिन बाद ही चक्की में आई बाढ़ के चलते पुल को दोबारा बंद कर दिया गया है। 

 

हिमाचल में हुई तेज बरसात के बाद चक्की दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण दरिया में बाढ़ के हालात को देख एनएचएआई ने रिपोर्ट दी थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुल से वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। - हरबीर सिंह, डीसी, पठानकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed