फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chakka Jam News: Farmers Chakka Jam in Haryana today

हरियाणा भर में आज किसानों का चक्का जाम, एक मिनट तक वाहनों के हॉर्न भी बजाएंगे, पढ़ें- किस जिले में कहां लगेगा जाम

Sat, 06 Feb 2021 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/सोनीपत Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Feb 2021 01:51 AM IST
सार

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दोपहर 12 से तीन बजे तक राष्ट्रीय और राज्य हाईवे जाम किए जाएंगे
  • इमरजेंसी सेवाओं, एंबुलेंस, स्कूल बस, सुरक्षा बलों के वाहन नहीं रोके जाएंगे, दिल्ली सीमा के धरने से अलग सड़कें खुली रहेगी

विज्ञापन
Chakka Jam News: Farmers Chakka Jam in Haryana today
केएमपी के पास तैनात अर्द्धसैनिक बल की महिला टुकड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज चक्का जाम करेंगे। जाम में दोपहर 12 से तीन बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे बंद रखे जाएंगे। इसके बाद एक मिनट तक किसान अपने वाहनों के हॉर्न बजाकर विरोध जताएंगे। दिल्ली की सीमा पर जहां धरने चल रहे हैं, उनके अलावा दिल्ली के अंदर कोई सड़क जाम नहीं की जाएगी। एमरजेंसी सेवाओं एंबुलेंस, स्कूल बस, सुरक्षा बलों के वाहन नहीं रोके जाएंगे। किसान मोर्चे ने चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शनपाल ने बताया कि किसानों ने छह फरवरी के चक्का जाम की पूरी तैयारी की हुई है। इसके लिए सभी से अपील की गई है कि चक्का जाम में शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे जरूरी है। युवाओं को विशेष रूप से किसी के उकसाने पर भी शांत रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान देशभर में गांव-गांव से एकजुट होकर चक्का जाम में हिस्सा लेंगे, ताकि सरकार को पता चले कि यह आंदोलन कितना बड़ा हो चुका है। उन्होंने कहा कि तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा और उसके बाद सभी अपनी जगह पर वाहनों का एक मिनट हॉर्न बजाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ किया है कि दिल्ली के अंदर किसी भी जगह जाम नहीं लगाया जाएगा और दिल्ली की सीमा पर जितनी जगह पर धरना चल रहा है, उन ही जगह पर जाम रखा जाएगा। इसके साथ ही चक्का जाम में शामिल किसानों से अपील की गई है कि अगर किसी को परेशानी है तो उसे भी जाने दिया जाए।

चरखी दादरी 

चक्का जाम के तहत किसान जिले से गुजरने वाले एनएच 334 बी (नारनौल-दिल्ली मुख्यमार्ग) पर मोरवाला और इमलोटा में तीन घंटे जाम लगाएंगे। एनएच 148 बी (गंगहेडी से इस्माइलाबाद) पर दादरी लोहारू चौक और कितलाना टोल पर जाम लगाएंगे। इसके अलावा बाढड़ा के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर भी जाम लगाया जाएगा, जिससे दादरी, जुई, कादमा व लोहारू आदि मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रहेगी।

भिवानी 
कृषि कानूनों के विरोध में चक्का जाम के तहत शनिवार को जिले में पांच एनएच और तीन स्टेट हाईवे समेत 16 स्थानों पर किसान जाम लगाएंगे। तोशाम-हिसार नेशनल हाईवे, भिवानी-दादरी नेशनल हाईवे, भिवानी-जींद नेशनल हाईवे, लोहारू-पिलानी नेशनल हाईवे, हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे के अलावा भिवानी-तोशाम स्टेट हाईवे, भिवानी-हांसी स्टेट हाईवे और सिवानी-हिसार स्टेट हाईवे को भी किसान जाम करेंगे। 

हिसार
जिले में 21 जगहों पर शनिवार को चक्का जाम किया जाएगा। इनमें चार नेशनल हाईवे, पांच स्टेट हाईवे व 12 लिंक मार्ग शामिल हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से जिलेभर में पुलिस बल की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा दो कंपनियां रिजर्व में रखी गई हैं।

फतेहाबाद 
जिले में सात स्थानों पर शनिवार को दिन में 12 से 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। किसानों ने नारनौल-बठिंडा नेशनल हाईवे, सिरसा-हिसार नेशनल हाईवे, टोहाना-हिसार स्टेट हाईवे, रतिया से टोहाना स्टेट हाईवे, भूना में फतेहाबाद-उकलाना स्टेट हाईवे, फतेहाबाद-बुढ़लाडा-टोहाना स्टेट हाईवे और फतेहाबाद-भट्टूकलां-भादरा स्टेट हाईवे को जाम करने का फैसला लिया है। डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने इसके मद्देनजर जिले में छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। 

सिरसा 
सिरसा में किसान सिरसा-डबवाली नेशनल हाईवे नंबर-10 पर दो जगहों पर जाम लगाएंगे। भावदीन व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा स्टेट हाईवे सिरसा से सरदूलगढ़ रोड, सिरसा से रानियां, डबवाली से ऐलनाबाद, डबवाली से बठिंडा, डबवाली से मलोट रोड, ऐलनाबाद से राजस्थान रोड, ऐलनाबाद से सिरसा, चोपटा से सिरसा सहित कुल 15 जगहों पर जाम लगाएंगे।

जींद 
जींद में किसान जींद-नरवाना हाईवे समेत हिसार-चंडीगढ़, जींद-हिसार, जींद-कैथल, जींद-भिवानी, जींद-रोहतक, जींद-पानीपत पर जाम लगाएंगे। 

सोनीपत 
नेशनल हाईवे 44, केजीपी व केएमपी के अलावा कई स्टेट हाईवे तीन घंटे जाम करेंगे।   

रोहतक 
दिल्ली-रोहतक हाईवे, रोहतक-पानीपत हाईवे, रोहतक-हिसार हाईवे, रोहतक-भिवानी, रोहतक-जींद हाईवे जाम करेंगे।   

रेवाड़ी 
किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे व रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर चक्का जाम के लिए तैयारी की। 

झज्जर
नेशनल हाईवे दिल्ली-रोहतक, सोनीपत-झज्जर समेत तीन स्थानों पर किसान चक्का जाम करेंगे। 

करनाल 
दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसताड़ा टोल टैक्स प्लाजा, करनाल-जींद स्टेट हाइवे स्थित प्यौंत टोल प्लाजा, करनाल-यमुनानगर वाया इंद्री स्टेट हाइवे पर रंबा पुलिस चौकी के समीप, करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे वाया गढ़ीबीरबल मार्ग पर बयाना गांव में अनाज मंडी के समीप, इंद्री-कुरुक्षेत्र मार्ग पर भादसों गांव में, निसिंग में करनाल-कैथल रोड पर बस अड्डा के सामने, असंध में करनाल रोड पर नई अनाज मंडी के सामने, बल्ला गांव में कोहंड-असंध मार्ग पर, निगदू में नीलोखेड़ी-पिहोवा मार्ग पर, करनाल-मेरठ रोड स्थित नगला चौक पर, काछवा गांव में करनाल-पिहोवा मार्ग शामिल हैं।

पानीपत 
तीनों स्टेट हाईवे जिसमें हरिद्वार, जींद और रोहतक हाईवे को जाम किया जाएगा, जिसमें नेशनल हाईवे-44 को भी जाम किया जाएगा जिसके लिए जिले में एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पानीपत जंक्शन होने के कारण यहां से तीन से चार नेशनल हाईवे निकलते हैं।

अंबाला
अंबाला-अमृतसर और धनाना में पंचकूला नेशनल हाईवे के अलावा अंबाला-हिसार स्टेट हाईवे किसान आज तीन घंटे जाम करेंगे। 

कैथल 
किसान संगठनों ने जिले में 10 हजार से ज्यादा किसानों को तितरम मोड़ पर छह फरवरी को पहुंचने का निमंत्रण दिया है, यहां नेशनल हाईवे पर 12 से तीन बजे तक जाम लगाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र 
चक्काजाम के लिए किसान नेताओं द्वारा करीब 300 कमेटियों का गठन किया गया है।

यमुनानगर
किसानों ने सात जगह जाम लगाने का एलान किया है। किसान चंडीगढ़-हरिद्वार नेशनल हाईवे, जगाधरी-पोंटा साहेब नेशनल हाईवे, सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे, सढौरा रोड पर दोसड़का चौक, यमुनानगर-बिलासपुर चौक पर शिव चौक और यमुनानगर-नाहन स्टेट हाईवे जाम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed