{"_id":"5707ece74f1c1bca6ec81120","slug":"chaitra-navratri-governor-solanki-reached-kalka-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्वनर सोलंकी ने कालका मंदिर में माथा टेका, पूजा अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्वनर सोलंकी ने कालका मंदिर में माथा टेका, पूजा अर्चना की
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी
- फोटो : amar ujala
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने सिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। कालका विधायक लतिका शर्मा ने उनका स्वागत किया। सोलंकी ने बताया कि आज के दिन का विशेष महत्व है। आज से विक्रमी संवत और नवरात्र का शुभारंभ होता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीसी मनदीप सिंह बराड़, मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सचिव सत्य नारायण वर्मा, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, डीसीपी अनिल धवन, एसीपी कालका राजेश भारद्वाज, तहसीलदार कुलदीप मलिक, नायब तहसीलदार किशन, इंद्र कुमार, सुच्चा राम माजरा, लोजपा नेता आजाद स्वामी, पंडित विवेक गौतम, जसबीर सिंह जस्सा, किशोरी शर्र्मा, संजीव कौशल, करण शर्मा, राजा वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
एलईडी में नहीं हुए माता की पिंडी के दर्शन
सिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर में लगी एलईडी में तकनीकी खराबी आने के कारण माता की पिंडी के दर्शन नहीं हुए। एलईडी लगने के बाद पुराने एनएच पर पैदल और वाहनों में आने वालों को मां के दर्शन होते थे।
विज्ञापन
समलाशन देवी मंदिर मे भक्तों की लगी कतार
रायपुररानी। ऐतिहासिक शक्ति पीठ समलाशन देवी मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले में श्रद्धालु का हुजूम उमड़ा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि तीन दिवसीय विशेष मेले का आयोजन 20 अप्रैल से होगा। सदस्य राकेश सिंगला व शाम मंगल ने बताया कि समिति के माध्यम से जनता के लिए प्रथम नवरात्र से भंडारे का आयोजन किया जाता है।