फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaitra Navratri from today, the doors of the temples will open at 4 in the morning

Chandigarh News: चैत्र नवरात्र आज से, सुबह 4 बजे ही खुल जाएंगे मंदिरों के कपाट

Wed, 22 Mar 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from today, the doors of the temples will open at 4 in the morning
चंडीगढ़। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ बुधवार से हो रहा है। माता के भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवरात्र में सुबह 4.30 बजे मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। देवी-देवताओं के विग्रह को नए वस्त्र धारण करवाए गए हैं। मंदिरों में कलश स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। शाम को मां की आरती होगी। महिला मंडलियां कीर्तन करेंगी।किस मंदिर में क्या होगा खास
विज्ञापन


11 ब्राह्मण करेंगे दुर्गा पाठ
सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर में कलश स्थापना के बाद 11 ब्राह्मणों की ओर से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह साढ़े चार बजे खुल जाएंगे। वहीं आम दिनों में मंदिर के कपाट पांच बजे खुलते हैं।
विज्ञापन


सामूहिक महाआरती होगी
सेक्टर 20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य आयोजन होगा। मंदिर का कपाट सुबह चार बजे खुल जाएगा। मंदिर में कलश स्थापना के बाद दुर्गा पाठ होगा। शाम को सामूहिक महाआरती होगी। भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आरती के लिए पहुंचेंगे। माता का भव्य दरबार सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे से संकीर्तन होगा
सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर में साढ़े चार बजे कपाट खुलेंगे। मंदिर के प्रधान एचएस लक्की ने बताया कि कलश स्थापना के बाद दुर्गा पाठ होगा। शाम को तीन से छह बजे तक महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन का आयोजन होगा। शाम को भव्य आरती होगी और भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा।

रामचरित मानस का पाठ होगा
सेक्टर -20 के गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। कलश स्थापना के बाद पाठ शुरू होगा। मंदिर का कपाट सुबह चार बजे खुल जाएगा। यहां रामचरित मानस का पाठ होगा।
भजन कीर्तन का आयोजन होगा
सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह हवन पूूजा होगा और जलेबी और दूध का लंगर लगाया जाएगा। मंदिर के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि मंदिर का कपाट साढ़े चार बजे खुलेगा। सुबह सात बजे से जलेबी और दूध का लंगर चलेगा। इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन होगा। भारी संख्या में भक्त मंदिर में पहुचेंगे।

अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित होगी
सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के कलश स्थापना के उपरांत दुर्गापाठ होगा। मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि मंदिर का कपाट सुबह साढ़े चार बजे खुलेगा। दोपहर बाद तीन बजे से छह बजे तक महिला संकीर्तन मंडली की ओर से हर रोज कीर्तन का आयोजन होगा। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।

सुंदर कांड का पाठ होगा
सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि मंदिर में भव्य आयोजन होगा। मंदिर सुबह पांच बजे खुलेगा। पहला नवरात्र को सुंदरकांड का पाठ होगा। इस मौके पर दूध और लडडू का प्रसाद बांटा जाएगा। हर रोज पूजा और आरती होगी। शनिवार को मंदिर में माता का जागरण का आयोजन होगा।

दुर्गा पाठ होगा
सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर सुबह पांच बजे खुलेगा। सुबह नगर संकीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर में दुर्गा पाठ होगा। शाम में तीन बजे से पांच बजे तक कीर्तन का आयोजन होगा। व्रत के प्रसाद वितरण होगा। तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे।

पहले नवरात्र में बुधादित्य और शुक्ल योग
देवालय पूजक परिषद के संरक्षक और सेक्टर 28 के खेड़ा शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि नवरात्र का शुभारंभ मीन लग्न में होगा। चंद्र देव राशि मीन में प्रवेश करेंगे और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में नवरात्रि का आगमन होगा। खास बात यह है कि पहले नवरात्र को बुध आदित्य योग और शुक्ल योग बन रहा है। इस बार का नवरात्र सुख-समृद्धि, शांति व सौभाग्य प्रदान करने वाला है। ऐसा इसलिए कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ज्ञान और सौभाग्य व समृद्धि का प्रतीक है।


कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त...
देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि सुबह 6:25 बजे से 9:05 बजे तक, मीन लग्न व मेष लग्न, लाभ एवं अमृत का चौघड़िया। स्थिर लग्न वृष लग्न 9 से 10.56 बजे तक रहेगी। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.15 से दोपहर 12.05 तक कलश स्थापना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed