फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chairman of hero motocorp BM munjal died

'हीरो' के असली हीरो बृज मोहन लाल मुंजाल का निधन

Mon, 02 Nov 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 02 Nov 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
chairman of hero motocorp BM munjal died

हीरो ग्रुप को तराशकर बुलंदियों पर पहुंचाने वाले असली हीरो बृज मोहन लाल मुंजाल का रविवार शाम निधन हो गया। रविवार शाम करीब सात बजे दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


पद्मभूषण से सम्मानित बृज मोहल लाल मुंजाल हीरो मोटरकार्प लिमिटेड के चेयरमैन थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शमशान घाट में सोमवार शाम चार बजे किया जाएगा। हीरो साइकिल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायेक्टर एसके राय ने इसकी पुष्टि की है। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


बृज मोहन लाल मुंजाल पिछले कई दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके चार बेटों रमन कांत मुंजाल, सुनील कांत मुंजाल, पवन कांत मुंजाल और सुमन कांत मुंजाल में से रमनकांत का पहले ही निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंजाल दो साल पहले तक हीरो ग्रुप की तमाम कंपनियों के चेयरमैन रहे थे

chairman of hero motocorp BM munjal died

उनके छोटे भाई और हीरो साइकिल्स लिमिटेड के चेयरमैन ओम प्रकाश मुंजाल का इसी साल चार माह पहले अगस्त 2015 में निधन हो गया था। बृज मोहन लाल मुंजाल का जन्म एक जुलाई 1923 को पाकिस्तान के कमालिया में हुआ था।

इसके बाद वे अमृतसर और फिर लुधियाना में आकर बस गए। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 2004 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने उनको डाक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया था।

हीरो ग्रुप ने कुछ साल पहले ही गुड़गांव में उनके नाम से बृज मोहन लाल यूनिवर्सिटी की शुरुआत की है। मुंजाल दो साल पहले तक हीरो ग्रुप की तमाम कंपनियों के चेयरमैन रहे थे और पूरे ग्रुप को ऊंचाईयों पर ले जाने का जिम्मा उन्हीं के पास था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed