फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chain snatching with retired air force officer wife

पंफलेट डालने के बहाने रिटायर अधिकारी की पत्नी से चेन स्नैचिंग

Tue, 12 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 12 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
chain snatching with retired air force officer wife
क्राइम

मोहाली। फेज-7 के पॉश एरिया में सोमवार को दिनदहाडे घर के बाहर बैठी एयरफोर्स के रिटायर अफसर की बुजुर्ग पत्नी को स्नैचरों ने निशाना बनाया। स्नैचर घर में पंफलेट डालने के बहाने से महिला तक तक पहुंचा। इसके बाद उसने महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश की।

विज्ञापन


हालांकि, महिला ने स्नैचर से मुकाबला भी किया। साथ ही अपनी चेन को बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन, इसी बीच महिला की कुर्सी टूट गई। इसके बाद स्नैचर के हाथ आधी ही चेन लगी। जिसे लेकर ही वह भाग गया। पीछे से उसका साथी आया जो उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। चेन करीब 17 ग्राम की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजिंदर कौर (65) सुबह करीब 11 बजे के करीब सब्जी लेने के लिए घर के बाहर कुर्सी पर बैठीं हुईं थीं। तभी एक लड़का उनके घर पर पंफलेट डालने के लिए पहुंचा। इसी बीच उसने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर झपटमारी कर ली। उसने महिला के कंधों पर जोर से हाथ मारे साथ ही चेन झपटने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला इस बात को समझ गई थी कि वह स्नैचर है। उसने अपनी चेन पकड़ी रखी और उससे उलझती रही। इस दौरान दोनों की खींचतान में चेन टूट गई। चेन का एक हिस्सा लेकर स्नैचर मौके से भाग गया। इसी बीच पीछे से उसका दूसरा साथी बाइक से आया गया। जो उसे बाइक पर बैठाकर ले गया।

धोबी ने भी किया पीछा लेकिन निकल गए
महिला के शोर मचाने पर इलाके का धोबी भी वहां पर पहुंच गया। उसने भी आरोपियों का पीछा किया। लेकिन आरोपी बड़ी तेज गति से अपनी बाइक से भाग गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी में हुए कैद, तस्वीर साफ नहीं
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। इस दौरान एक जगह पुलिस को सीसीटीवी की बढ़िया फुटेज भी मिल गई। लेकिन उसमें भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।


हादसे के बाद से महिला डिप्रेशन में
हादसे के बाद से महिला डिप्रेशन में आ गई है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर यह क्या हो गया। पता चला है कि इससे पहले भी एक बार इस महिला को स्नैचरों ने निशाना बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed