फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CGST Suprintendent Suspend in Bribe Case

झूठा केस बनाने की धमकी देकर घूस मांगने का मामला, सीजीएसटी अधीक्षक निलंबित, 3 की तलाश

Tue, 18 Aug 2020 11:10 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Aug 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
CGST Suprintendent Suspend in Bribe Case
सांकेतिक तस्वीर
सोनीपत के दवा उद्यमी से 9 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में रोहतक के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग के गिरफ्तार अधीक्षक को सीजीएसटी आयुक्त ने रविवार को निलंबित कर दिया है। वहीं, भ्रष्टाचार में शामिल तीन अन्य आरोपियों को कर अपवंचन शाखा से मुक्त कर दिया है। राई की रिसर्च मेडिसिन प्रा.लि. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कालरा व डायरेक्टर चंद्र मोहन की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने सेक्टर-3 निवासी अधीक्षक कुलदीप हुड्डा को 15 अगस्त को करीब 64 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई की ओर से जानकारी मिलने के बाद सीजीएसटी आयुक्त ने रविवार को अवकाश के दिन कार्यालय खोलकर यह कार्रवाई की। मामले में कुलदीप हुड्डा के अलावा अधीक्षक गुरविंदर सिंह सोहल, इंस्पेक्टर रोहित मलिक व इंस्पेक्टर प्रदीप को आरोपी हैं। यह तीनों अभी सीबीआई की गिरफ्त से बाहर हैं। उधर, विभाग को अब तक सीबीआई की ओर से कोई भी लिखित पत्राचार नहीं हुआ है। इसके आने के बाद उक्त तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


15 अगस्त को सीबीआई ने खुलवाया था सीजीएसटी कार्यालय
सोनीपत के शिकायतकर्ता की जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने 15 अगस्त को सीजीएसटी कार्यालय खुलवाया था। जहां पर जांच से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी। जिसे विभाग की ओर से टीम को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने ली यह जानकारी

1. क्या टीम के लोग सर्च वारंट के बाद सोनीपत गए थे।
2. शिकायतकर्ता के ऑफिस आने व दी गई जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज ली गई।
3. राई की रिसर्च मेडिसन प्रा.लि. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कालरा व डायरेक्टर चंद्र मोहन की फाइल का विवरण लिया।
 
सीबीआई रिमांड के दौरान कुलदीप हुड्डा को लेकर आ सकती है रोहतक  
सीबीआई की ओर से पूरे मामले की जांच चल रही है। उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पहले दिन पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद उसे निशानदेही के लिए रोहतक लेकर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के घर से बरामद हुए रुपये की जांच जारी है। इतनी बड़ी रकम घर पर क्यों थी और कहां से आई।

सीबीआई मामले की जांच कर रही है। अधीक्षक की गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इसके कारण उन्हें कर अपवंचन शाखा से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
- विजय मोहन जैन, आयुक्त, सीजीएसटी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed