{"_id":"62f25112c03a1e7bba0bd67b","slug":"cet-will-conduct-in-november-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: हरियाणा में 11.40 लाख युवाओं का इंतजार खत्म, 5, 6 और 7 नवंबर को होगी सीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हरियाणा में 11.40 लाख युवाओं का इंतजार खत्म, 5, 6 और 7 नवंबर को होगी सीईटी
Tue, 09 Aug 2022 05:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 05:52 PM IST
सार
संयुक्त पात्रता परीक्षा पिछले काफी समय से लंबित है। बार-बार इसको लेकर तिथि स्थगित की जाती रही हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं रोष बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से संयुक्त पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे हरियाणा के 11.40 लाख युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हरियाणा में ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए सीईटी 5, 6 और 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल के दौरान दी। मनोहर लाल ने कहा कि सीईटी परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि संयुक्त पात्रता परीक्षा पिछले काफी समय से लंबित है। बार-बार इसको लेकर तिथि स्थगित की जाती रही हैं। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं रोष बढ़ता जा रहा है। पहले यह परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करने जा रहा था लेकिन बाद में आयोग ने हाथ खड़े कर दिए थे और हरियाणा सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। पिछले एक माह से परीक्षा एक ही दिन में कराई जाए या फिर शिफ्टों में। एनटीए परीक्षा को एक ही दिन में कराने पर अड़ी थी। अब फैसला ले लिया गया है कि परीक्षा तीन दिनों तक होगी। परीक्षा आयोजित कराने को लेकर प्रदेशभर के युवा कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन