फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CEO Punjab sought report from Chief Secretary of Local Bodies Department on complaint of Ravneet Bittu

Ludhiana: रवनीत बिट्टू की शिकायत पर निकाय विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब, नामांकन से पहले नोटिस का मामला

Mon, 13 May 2024 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 10:35 AM IST
सार

भाजपा के लुधियाना से उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को नामांकन से पहले निगम ने सरकारी कोठी के किराये का नोटिस भेजा था। इसके बाद बिट्टू ने अपनी पुश्तैनी जमीन गिरवी रखकर पैसा जमा करवाया था। बिट्टू ने बाद में सरकारी घर भी खाली कर दिया था। 

विज्ञापन
CEO Punjab sought report from Chief Secretary of Local Bodies Department on complaint of Ravneet Bittu
रवनीत बिट्टू - फोटो : X @RavneetBittu

विस्तार

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लुधियाना से संसद सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से दर्ज करवाई शिकायत पर स्थानीय निकाय विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इस शिकायत में रवनीत बिट्टू का कहना है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निगम कमिश्नर ने उनको सरकारी रिहायश का नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) जारी नहीं किया और अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


बता दें कि रवनीत बिट्टू ने आवेदन-पत्र जमा करने के 48 घंटों के अंदर-अंदर लुधियाना के म्युनिसिपल कमिश्नर की तरफ से एनडीसी जारी न किए जाने बारे में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि एनडीसी जारी न होने के कारण लोकसभा मतदान में हिस्सा लेने के लिए उनकी योग्यता में रुकावट पड़ी है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रमुख सचिव को जल्द जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके बाद ही मामले के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को अवगत करवाया जाएगा और आयोग के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वड़िंग बोले-सहानुभूति लेने के लिए बिट्टू कर रहे चुनावी स्टंट
पंजाब में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे रवनीत सिंह बिट्टू के सरकारी आवास खाली करने से जुड़े मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बिट्टू पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी को भी इस मामले को लेकर घेरा है।

वड़िंग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर कहा कि लोगों की सहानुभूति लेने के लिए बिट्ट इस तरह के चुनावी स्टंट कर रहे हैं। वड़िंग ने आरोप लगाया कि इसमें आम आदमी पार्टी भी उनकी मदद कर रही है। सांसद के तौर पर बिट्टू के पास पहले से ही दिल्ली में एक घर है। वह दो स्थानों पर दो सरकारी मकान नहीं रख सकते। वह लोगों की सहानुभूति हासिल कर सकें, इसलिए उनको घर के बाहर निकाल दिया गया है और ये सिर्फ एक स्क्रिप्टेड स्टंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed