फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central University will fully implement NEP

एनईपी को पूरी तरह लागू करेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Sun, 13 Sep 2020 09:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Central University will fully implement NEP
चंडीगढ़। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा के वाइस चांसलर प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनका विजन और मिशन पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनईपी-2020 की सभी अनिवार्यताओं को पूरी तरह से लागू करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि राज्य के युवा कम लागत पर सर्वोत्तम अवसरों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने विश्वविद्यालय संकाय और छात्रों के उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रो. तिवारी के विजन और मिशन की प्रशंसा करते विश्वविद्यालय में उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तिवारी ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना और 11 वर्षों की छोटी अवधि में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय की वृद्धि के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और अनुसंधान में नए मानक स्थापित कर रहा है और बहुत कम समय में एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2020 में 87वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में स्थान पाने वाला सबसे कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय बन गया है। इसका श्रेय हमारे कर्मचारियों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed