फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central security agencies will be deployed in violence prone areas

Chandigarh News: सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान, हिंसा संभावित इलाकों में तैनात होंगी केंद्रीय सुरक्षा एजेसियां, फील्ड में रहेंगे पुलिस के आला अधिकारी

Sat, 25 May 2024 04:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Central security agencies will be deployed in violence prone areas
हरियाणा में पैरा मिलिट्री फोर्स की 112 कंपनियां, 35 हजार पुलिस कर्मचारी और 24 हजार होम गार्ड रहेंगे तैनात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के चलते हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। किसान आंदोलन और हिंसा की आशंका वाले इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की अधिक तैनाती रहेगी। मतदान से लेकर ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम तक जमा कराने के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। शरारती तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की निगरानी है, साथ ही प्रदेशभर में डीजीपी से लेकर एडीजीपी और अन्य अधिकारी फील्ड में रहेंगे और माहौल पर सीधे नजर रखेंगे।
इस संबंध में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने लगातार दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। हरियाणा में चुनावों को लेकर केंद्र से कुल 112 पैरा मिलिट्री कंपनियां मिली हैं। इनमें सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। संबंधित जिलों के एसपी और डीसी की मांग और खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर ये कंपनियां तैनात की गई हैं। किसान आंदोलन प्रभावित क्षेत्र अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा, करनाल में अधिक कंपनियां रहेंगी, जबकि अन्य जिलों में इनकी संख्या कम रहेगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर होगी निगरानी
डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व हरियाणा पुलिस के रडार पर रहेंगे। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कई बार कुछ शरारती तत्व मतदान केंद्र का फर्जी वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे कानून व्यवस्था बाधित होती है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें अलग-2 स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सक्रियता से कार्य करेंगी और फर्जी वीडियो डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दे सकते हैं सूचना
शत्रुजीत कपूर ने आमजन से भी यह अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अफवाह फैलाने वाले वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर ना करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार के वीडियो को सोशल मीडिया पर चलते हुए देखता है तो इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-112 अथवा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर- 0172-2570070 पर दें।

हिस्ट्रीशीटर और शरारती तत्व पुलिस के रडार पर
इसके अलावा प्रदेश में शराब, हथियार, नकदी तथा मतदान प्रभावित करने वाली अन्य सामग्री की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसके अलावा, हिस्ट्रीशीटर, शरारती तत्व, उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों की मूवमेंट को मॉनीटर किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा दिल्ली के प्रशासन के साथ भी तालमेल स्थापित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में पुलिस बल की टीमों द्वारा दिन-रात गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed