फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Minister Ramdas Athawale Statement Against Rahul Gandhi on Rafalel Deal, CBI Controversy

केंद्रीय मंत्री अठावले के बड़े बोल, राफेल डील को लेकर पूरे देश से झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी

Wed, 31 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Central Minister Ramdas Athawale Statement Against Rahul Gandhi on Rafalel Deal, CBI Controversy
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला
राफेल डील और सीबीआई में चल रहे घमासान पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने मोदी सरकार का बचाव करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राफेल डील पर राहुल झूठ बोल रहे हैं। वहीं सीबीआई में जो मामला चल रहा है उसमें दोनों निदेशक एक दूसरे पर आरोप लगा रहा हैं, जिसके चलते सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े।
विज्ञापन


इसके अलावा कई सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने चुप्पी साध ली। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर भी उन्होेंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को इसे जीएसटी में शामिल करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राफेल डील सही है। फ्रांस के राष्ट्रपति भी कह रहे हैं कि सब ठीक है, लेकिन राहुल गांधी ही राफेल-राफेल कर रहे हैं। इस डील में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं यह पूछने पर कि जांच को लेकर कमेटी क्यों नहीं गठित की जा रही, उसपर वे कुछ नहीं बोले। राफेल डील पर पीएम के बयान न देने पर रामदास अठावले ने कहा कि हम लोग जवाब तो दे ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई में घमासान का सरकार से कोई लेना-देना नहीं

Central Minister Ramdas Athawale Statement Against Rahul Gandhi on Rafalel Deal, CBI Controversy
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले - फोटो : File Photo
रामदास अठावले ने कहा कि सीबीआई में चले घमासान का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों निदेशक एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहां पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है तो सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया। अगर नहीं करते तो कांग्रेस कहती कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री बोले कि पेट्रोल और डीजल को सभी प्रदेश सरकार जीएसटी में शामिल करे तो दाम कम हो सकेंगे। इसको लेकर केंद्र सरकार में बात चल रही है। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि आपकी कई राज्यों में सरकार है तो वहां इसे क्यों नहीं लागू किया जा रहा तो वह कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed