{"_id":"9deab7fe3543d6da165fe77e162c2a4c","slug":"central-minister-kiran-rijiju-statement-on-indian-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के बड़े बोल सुरक्षा के साथ नहीं होने देंगे समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के बड़े बोल सुरक्षा के साथ नहीं होने देंगे समझौता
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 01 Feb 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास केंद्र सरकार का मुख्य मकसद है। ऐसा उन्होंने पंजाब के अमृतसर में कहा। इस दौरान उन्होंने अकाली भाजपा नेताओं से एम के होटल में आयोजित अकाली भाजपा के कार्यक्रम में मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में शांति और सद्भावना को हर हालत में कायम रखा जाएगा। इसको भंग करने की साजिशें करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। पंजाब देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो सारे देश के लिए अन्नदाता और अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है।
विज्ञापन
कुछ शक्तियां इस सीमांत राज्य का माहौल खराब करना चाहती हैं। बार्डर मैनेजमेंट के प्रभारी होने के तौर पर उन्होंने बार्डर एरिया का सबसे अधिक दौरा किया है। सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमृतसर ने भारत को दुनिया में पहचान दिलाई है। अमृतसर केंद्र सरकार के विकास एजेंडे में पहले नंबर पर है। अमृतसर पहुंचे रिजीजू का स्वागत भाजपा के अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर और अकाली दल जिला प्रधान ने किया
इस अवसर पर निकाय मंत्री अनिल जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर, सुभाष शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा, अकाली दल जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का ने सिरोपा भेंटकर किरण रिजीजू को किरपान और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और वाघा सीमा पर स्थित आईसीपी पर अधिकारियों से बात की।