फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central minister are not speaking clearly on SYL

SYLपर बोलने से कतरा रहे केंद्रीय मंत्री, नहीं दे रहे स्पष्ट जवाब

Mon, 14 Nov 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 14 Nov 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
central minister are not speaking clearly on SYL
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का एसवाईएल मुद्दे पर कहना है कि पंजाब व हरियाणा दोनों को मिल जुलकर इसका हल निकालना चाहिए। 

विज्ञापन


पंजाब के सीएम से लेकर शिअद नेता सरेआम कह रहे हैं कि हम खून बहा देंगे पानी नहीं देंगे... पर केंद्रीय मंत्री तोमर का कहना था कि एसवाआईएल की बात को छोड़कर नोटबंदी पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


तोमर पंजाब के तमाम संवेदनशील मुद्दों से बचते व चुप्पी साधते नजर आए। वह सोमवार को जालंधर के एक होटल में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

central minister are not speaking clearly on SYL
Amit Shah - फोटो : ANI

बैठक के दौरान उन्होंने 20 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह के आगमन व बूथ सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। तोमर ने एसवाईएल के मुद्दे पर जहां कन्नी काट ली, वहीं भाजपा की ओर से पंजाब में टिकटों की फेरबदल व अन्य अहम मुद्दों पर भी चुप्पी साधे रखी। 

उन्होंने इतना ही कहा कि पार्टी की चुनाव समिति तय करेगी कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ सीटों का फेरबदल किया जाए या नहीं। 

चुनाव समिति ही तय करेगी कि पंजाब में भाजपा को कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, सीटों को बढ़ाना चाहिए या नहीं। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed